Aaj Ka Vrishabh Rashifal: सोना-चांदी में निवेश, पार्टनर से बहस…, जानें वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 13 अक्टूबर का दिन?

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: सोना-चांदी में निवेश, पार्टनर से बहस…, जानें वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 13 अक्टूबर का दिन?


Last Updated:

Aaj ka Vrishabh Rashifal 13 October 2025, Taurus Horoscope Today: वाराणसी में काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने 13 अक्टूबर के लिए वृषभ राशि के जातकों का विस्तृत राशिफल बताया है. इस दिन कार्तिक मास की सप्तमी तिथि और परिघ योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे वृषभ राशि वालों के लिए व्यापार, नौकरी और निवेश के लिहाज से दिन काफी शुभ रहेगा.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 13 October 2025 (आज वृषभ राशि राशिफल): 13 अक्टूबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आद्रा नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि सोमवार का दिन वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) के जातकों के लिए काफी शुभ रहेगा. यदि आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज उसकी बुकिंग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. इसके अलावा, आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से भी हो सकती है.

बिजनेस में डबल मुनाफा
वृषभ राशि के जातकों को आज व्यापार में दिन दूना और रात चौगुना मुनाफा हो सकता है. आज आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी आज का दिन शानदार रहेगा. आपकी मेहनत से बॉस खुश हो सकते हैं. निवेश के लिए भी दिन उत्तम है- खासकर सोना, चांदी या प्रॉपर्टी में निवेश से भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है.

वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव
वृषभ राशि वालों के लिए लव लाइफ में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. आज जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका से किसी बात पर बहस हो सकती है. यदि आप अपने रिश्तों को बचाना चाहते हैं, तो वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा. शादीशुदा लोगों को भी आज थोड़ी टकराव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

उपाय: चावल और चीनी का करें दान
आज का शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 5 है. अगर आप चाहते हैं कि आपके दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहे तो सफेद कपड़े में चीनी बांधकर किसी जरूरतमंद को दान करें. इससे ग्रहों की बाधाएं शांत होंगी और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

सोना-चांदी में निवेश, पार्टनर से बहस, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *