Aaj Ka Vrishabh Rashifal : कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, मां दुर्गा को चढ़ाएं इस रंग की चुनरी, वृषभ राशि से आज दूर रहेंगी दिक्कतें

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, मां दुर्गा को चढ़ाएं इस रंग की चुनरी, वृषभ राशि से आज दूर रहेंगी दिक्कतें


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 October 2025 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. पुनर्वसु नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. आज वृषभ राशि वाले लेन देन में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. कोई भी लेन देन रिश्तेदारी में करने से बचें.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 October 2025/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 14 अक्टूबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि मंगलवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलकारी होगा, लेकिन आज आपको लेन देन में थोड़ी सावधानी जरूर बरतनी है. खासकर आज आप पैसों का लेन देन रिश्तेदारों में करने से बचें.

दिवाली पर करें ये उपाय, भर जाएगी तिजोरी, जीवन भर पास नहीं आएगी पैसों की तंगी

नए प्लान पर करें काम
वृषभ राशि के जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, आज वे बिजनेस से जुड़े नए प्लान पर काम कर सकते हैं. बिजनेस प्लानिंग के लिहाज से आज का समय आपके लिए काफी अच्छा है. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आपको मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा होगा. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आप आज अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. बात निवेश की करें तो आज आप किसी प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा.

इस चीज का करें दान
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज बेहतरीन रहने वाली है. आज आपके पार्टनर से आपके सारे गिले शिकवे खत्म होंगे. आज आपको अपने पार्टनर को समय देकर उसकी बात को समझना होगा. जो लोग शादी शुदा हैं, आज उनका जीवन सामान्य रहने वाला है. आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक मां दुर्गा को लाल चुनरी और लाल पेड़ा जरूर चढ़ाएं. इससे आपके जीवन में आने वाले संकटों का नाश होगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, चढ़ाएं इस रंग की चुनरी, जानें वृषभ राशि का हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *