100 गाड़ी, 200 लोग,कंप्यूटर… मीट कारोबारियों के पास से क्या-क्या मिला?

0
100 गाड़ी, 200 लोग,कंप्यूटर… मीट कारोबारियों के पास से क्या-क्या मिला?


Last Updated:

UP Meat Factory Raid News:

ख़बरें फटाफट

यूपी में मीट फैक्ट्री में छापेमारी. (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है. कई जगहों पर छापेमारी चल रही है तो कई जगहों पर छापेमारी पूरी हो चुकी है. बरेली, संभल, गाजियाबाद और बुलंदशहर में छापेमारी हुई है. बरेली में सोमवार तड़के नरियावल स्थित रहबर फूड मीट फैक्ट्री पर आयकर विभाग करी 10 सदस्यीय टीम ने छापा मारा था. सुबह करीब 6 बजे तीन गाड़ियां फैक्ट्री के अंदर पहुंचीं और फिर गेट बंद करा दिए. इसके बाद सभी का मोबाइल फोन जब्त कर लिए और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी थी.

संभल में मीट फैक्ट्री पर छापेमारी
वहीं संभल जिले में भी इनकम टैक्स की टीम ने मीट कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. सोमवार सुबह चार आयकर विभाग की टीम पहुंच गई. 70 से ज्यादा कारों में सवार होकर 100 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी इस रेड के लिए पहुंचे. देर रात तक टीमें अंदर दस्तावेजों की छानबीन करने में जुटी हुई थीं. जिले में इसे अब तक की सबसे बड़ी रेड माना जा रहा है.

बुलंदशहर में भी चली इनकम टैक्स की छापेमारी
वहीं बुलंदशहर जिले के खुर्जा में मीट फैक्ट्री पर भी इनकम टैक्स ने छापेमारी की. मीट कारोबारी हापुड़ निवासी हाजी यासीन की फैक्ट्री पर सोमवार को छापेमारी की गई थी. यहां पर भी दर्जनों गाड़ियों से इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे थे.लगभग 7 घंटों तक रेड चली थी. छापेमारी के दौरान टीम के हाथ फैक्ट्री के अंदर से कई अहम दस्तावेज लगे हैं. वहीं इस छापेमारी से जिले में हड़कंप मच गया. सोमवार शाम लगभग 8:30 तक रेड चली है. थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा रोड स्थित अग्रियोटेक फूड्स लिमिटेड में छापेमारी हुई थी.

गाजियाबाद के डासना में भी रेड
वहीं गाजियाबाद के डासना मसूरी स्थित फैक्ट्री में देर रात तक छापेमारी चली थी.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई अहम दस्तावेज इनकम टैक्स की टीम अपने साथ लेकर गई है. इंटरनेशनल फूड एग्रो लिमिटेड फैक्ट्री में रेड हुई थी. फूड डिपार्टमेंट की टीम भी इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ थी.

कहां क्या-क्या मिला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हापुड़ में छापेमारी देर रात खत्म हो गई. वहीं गाजियाबाद के डासना में छापेमारी जारी है. हापुड़ के मीट व्यापारी की 2 फैक्टरियों में छापेमारी में कंप्यूटर, लैपटॉप और फर्म के दस्तावेज़ IT की टीम ने ज़ब्त किए. हापुड़ में 3 स्थानों पर हुई थी छापेमारी. संभल में मीट कारोबारी की कोठी सरायतरीन एवं फैक्ट्री चिमियावली में छापेमारी हुई थी.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

100 गाड़ी, 200 लोग,कंप्यूटर… मीट कारोबारियों के पास से क्या-क्या मिला?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *