नोएडा-अयोध्या से लेकर लखनऊ तक होगा 176 करोड़ का निवेश, यूपी रेरा ने 6 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी
Last Updated:
UP News: यूपी रेरा ने संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में 186वीं बैठक में छह नई परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे अयोध्या, नोएडा, झांसी, मुरादाबाद, लखनऊ, प्रयागराज में 176.28 करोड़ निवेश होगा.
ग्रेटर नोएडा: रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश और विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने अपनी 186वीं बैठक में छह नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है. बैठक की अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की. इन छह परियोजनाओं के माध्यम से कुल 176.28 करोड़ रुपये का निवेश होगा. साथ ही, इनसे कुल 501 नई इकाइयां, जिनमें फ्लैट्स और दुकानें शामिल हैं बनाई जाएंगी.
अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि रेरा की यह पहल न केवल निर्माण उद्योग को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों को भी मजबूती मिलेगी. इसमें सीमेंट, स्टील, पेंट, फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल्स, टाइल्स और वित्तीय सेवाएं जैसे सहायक उद्योगों को भी व्यापक रोजगार और व्यावसायिक अवसर मिलेंगे.
उन्होंने कहा कि यूपी में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने के लिए रेरा निरंतर प्रयासरत है. परियोजनाओं की समय पर मंजूरी, निगरानी और खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए रेरा ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई परियोजनाओं से प्रदेश में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा और निवेश माहौल मजबूत होगा. साथ ही, यह कदम उत्तर प्रदेश को रियल एस्टेट निवेश के लिए तेजी से उभरता केंद्र बनाने में मदद करेगा.

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें