Muskan Mishra: 668K फॉलोअर्स वाली सपा की Insta क्वीन मुस्कान मिश्रा, एक मुलाकात से कैसे हो गई बेपद
Last Updated:
Muskan Mishra Kon Hai: समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मुस्कान मिश्रा को पद से हटा दिया है. यह कार्रवाई उनकी एक विवादित मुलाकात के चलते की गई है, जो उन्होंने 13 अक्टूबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास से की थी. राजू दास वही व्यक्ति हैं जिन्होंने पहले सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे.
लखनऊ की मुस्कान मिश्रा, सोशल मीडिया सेंसेशन और सपा की युवा नेता थीं, लेकिन एक मुलाकात ने सब बदल दिया. दरअसल, 13 अक्टूबर को अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास से मिलते ही मुस्कान की राजनीति में भूचाल आ गया. इस मुलाकात के बाद उन्हें महिला विंग के राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया है.

दरअसल, राजू दास…हनुमानगढ़ी के वही महंत हैं, जो कुछ समय पहले सपा संस्थापक मुलायम सिंह और अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं. अब मुस्कान का महंत राजू दास से आशीर्वाद लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद उन्हें तत्काल पद से हटा दिया गया है.

मुस्कान मिश्रा का हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के मुलाकात का वीडियो सूरज पांडेय नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था. वीडियो में मुस्कान ने महंत राजू दास को माला भी पहनाई और उनका आशीर्वाद भी लिया. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, सपा पार्टी के नेताओं में रोष फैल गया.

विवाद बढ़ और सपा कार्यकर्ताओं ने मुस्कान पर एक्शन की मांग की. जिसके मुस्कान को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाने का फैसला पार्टी की महिला विंग अध्यक्ष जूही सिंह ने लिया. जूही सिंह ने मुस्कान को एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया, ‘आप समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव पद से तत्काल मुक्त हैं. नेताजी (मुलायम सिंह यादव) हम सबके लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे.’

पदमुक्त किए जाने के बाद अब मुस्कान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. मुस्कान ने इंस्टा पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे मेरा दोष नहीं पता था लोगों के जरिए पता चला कि मुझे तत्काल पद मुक्त करने की वजह वह एक फोटो है वो अयोध्या में दर्शन के दौरान ली गई. मुझे साजिश का शिकार बनाया गया, जिसको में समझ नहीं पाई.’

668K फॉलोअर्स वाली सपा की डिजिटल चेहरा! muskan_.mishra_ नाम से इंस्टा पर मशहूर मुस्कान, पार्टी के प्रचार में सबसे आगे थीं. सोशल मीडिया क्वीन मुस्कान का स्टाइल और स्टेटमेंट दोनों चर्चा में रहते हैं. मुस्कान ने अपनी प्रोफाइल में लिखा है- राष्ट्रीय सचिव. उड़कर गिरना, गिरकर उड़ना. सीखा है मैंने बस, ठहरना नहीं.

सपा के डिजिटल चेहरे के तौर पर उभरी मुस्कान का राजनीतिक सफर फिलहाल थमता नजर आ रहा है. हालांकि, अब उनका अगला कदम क्या होगा? इसपर हर किसी की नजर रहेगी.