Broccoli Farming: किसान करें ब्रोकली की खेती, लाखों का होगा मुनाफा… बदल जाएगी किस्मत

0

Last Updated:

Broccoli Ki Kheti: अक्टूबर महीने में शाहजहांपुर के किसानों के लिए ब्रोकली की खेती मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. अक्टूबर में इसकी पौध लगाकर कम लागत और कम समय में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. विटामिन और फाइबर से भरपूर यह हरी सब्जी शहरी और ग्रामीण इलाके में खूब पसंद की जाती है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना है.

परंपरागत खेती के साथ-साथ किसान अब उद्यान की खेती की ओर रुख कर रहे हैं. ब्रोकली ऐसी ही एक फसल है जो कम लागत में अच्छा मुनाफा देती है. बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती है, खासकर शहरी इलाकों में, अक्टूबर महीने में इसकी बुवाई करके किसान कम दिनों में ही अच्छी कमाई कर सकते हैं.

ब्रोकली की खेती कैसे करें, ब्रोकली की रोपाई कब करें, ब्रोकली की ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, ब्रोकली की फसल कितने दिन में तैयार हो जाती है, लोकल 18, How to cultivate broccoli, when to plant broccoli, names of high yielding varieties of broccoli, in how many days does the broccoli crop get ready, Local 18

जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि ब्रोकली फूलगोभी और पत्ता गोभी के परिवार से संबंधित एक हरी सब्जी है. इसका फूल, तना और पत्तियां सब खाने योग्य होते हैं, जिसे सलाद, सूप या अन्य व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है. यह विटामिन सी, विटामिन K, फोलेट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है.

ब्रोकली की खेती कैसे करें, ब्रोकली की रोपाई कब करें, ब्रोकली की ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, ब्रोकली की फसल कितने दिन में तैयार हो जाती है, लोकल 18, How to cultivate broccoli, when to plant broccoli, names of high yielding varieties of broccoli, in how many days does the broccoli crop get ready, Local 18

ब्रोकली की खेती बेहतर जल निकासी वाली किसी भी मिट्टी में आसानी से की जा सकती है. खेती शुरू करने से पहले, किसानों को अच्छी किस्म की नर्सरी का चुनाव करना चाहिए. अच्छी किस्म की पौध लगाना उच्च उत्पादन प्राप्त करने की दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ता है.

ब्रोकली की खेती कैसे करें, ब्रोकली की रोपाई कब करें, ब्रोकली की ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, ब्रोकली की फसल कितने दिन में तैयार हो जाती है, लोकल 18, How to cultivate broccoli, when to plant broccoli, names of high yielding varieties of broccoli, in how many days does the broccoli crop get ready, Local 18

जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों को अच्छी किस्मों का चयन करने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि चौधरी श्रवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिमाचल की किस्म ‘हर्तिका’ और ‘पूसा ब्रोकली-1’ किसानों के लिए बेहद उपयोगी हो सकती हैं. ये दोनों ही किस्में किसानों को उच्च उत्पादन देने की क्षमता रखती हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होती है.

ब्रोकली की खेती कैसे करें, ब्रोकली की रोपाई कब करें, ब्रोकली की ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, ब्रोकली की फसल कितने दिन में तैयार हो जाती है, लोकल 18, How to cultivate broccoli, when to plant broccoli, names of high yielding varieties of broccoli, in how many days does the broccoli crop get ready, Local 18

उत्तरी भारत में ब्रोकली की खेती के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना सबसे उपयुक्त माना जाता है. किसान 4 से 6 सप्ताह पुरानी पौध की ही रोपाई करें. समय पर रोपाई से फसल का अच्छा उत्पादन होता है.

ब्रोकली की खेती कैसे करें, ब्रोकली की रोपाई कब करें, ब्रोकली की ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्म के नाम, ब्रोकली की फसल कितने दिन में तैयार हो जाती है, लोकल 18, How to cultivate broccoli, when to plant broccoli, names of high yielding varieties of broccoli, in how many days does the broccoli crop get ready, Local 18

तैयार हो चुकी पौध को किसान बेहतर जल निकासी वाले खेत में रोपित करें. उचित जल निकासी फसल की जड़ों को सड़ने से बचाती है और स्वस्थ विकास में मदद करती है. किसान अक्टूबर-नवंबर में रोपाई करके किसान ब्रोकली की अच्छी फसल प्राप्त कर सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं.

homeagriculture

किसान करें ब्रोकली की खेती, लाखों का होगा मुनाफा… बदल जाएगी किस्मत

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *