Ayodhya News : “भगवान करे…,” प्रेमानंद महाराज की सेहत पर बोले रामभद्राचार्य, मथुरा के बारे में भी बड़ा ऐलान
Last Updated:
Rambhadracharya News : अयोध्या पहुंचे में तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने कहा कि जैसी भूमिका मेरी अयोध्या में राम मंदिर के लिए थी, वैसे ही भूमिका मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि को लेकर रहेगी. जब श्रम का फल मिलता है तो मन खुश हो जाता है. इस बार तीन नए रिकॉर्ड बनेंगे. प्रेमानंद महाराज के बारे में भी बोले.
अयोध्या. रामनगरी में एक बार फिर भक्ति और भावनाओं का संगम देखने को मिला. आज तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज अयोध्या पहुंचे. जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से छोटी छावनी पहुंचकर मुलाकात भी की. अयोध्या में रामभद्राचार्य ने मथुरा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जैसी भूमिका मेरी अयोध्या में राम मंदिर के लिए थी, वैसे ही भूमिका मेरी मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि को लेकर रहेगी. रामभद्राचार्य ने कहा कि रामलला के दर्शन करके बहुत ही अच्छा लग रहा है. रामलला को मुझे देखकर लग रहा था कि “अस मन होय उठाए लेव कोरबा.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है. दीपोत्सव के बारे में कहा कि इसे बहुत अच्छे से मनाया जाएगा. इस बार तीन नए रिकॉर्ड बनेंगे.
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से मुलाकात पर कहा कि उनसे पुरानी मित्रता है. मित्रों की मुलाकात आनंददायक होती है. अब बहुत कम लोगों को वह पहचानते हैं, लेकिन मुझे पहचान लिया. मुझे बहुत अच्छा लगा. रामभद्राचार्य ने कहा कि हमने राम मंदिर के लिए बहुत संघर्ष किया था. 1984 में हमने दृश्य देखा है. गांव-गांव चलकर शिला पूजन करवाएं थे. जेल गए, डंडे खाए. मुकदमा में गवाही दिए और मेरी गवाही ने रंग ला दिया, जो व्यक्ति श्रम करता है उसको जब श्रम का फल मिलता है तो मन बहुत प्रसन्न होता है. मथुरा में भी अयोध्या की तरह रंग आएगा. प्रतीक्षा करो. प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने पर कहा कि भगवान करे वो स्वस्थ हो जाएं.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें