Aaj Ka Vrishabh Rashifal : बरसेगा धन, खरीदें वाहन…वृषभ राशि वालों की आज पूरे दिन मौज, केले का उपाय आएगा काम
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 October 2025 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी है. वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से आज अश्लेषा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जानें पूरा राशिफल.
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज पूरे दिन वो काम को लेकर व्यस्त रहने वाले है. आज आपको अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, वरना आप किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे, लेकिन यदि आप सब्र से काम करेंगे तो आपके सारे रुके काम पूरे होंगे. इन्वेस्टमेंट के लिहाज से आज आप किसी प्लॉट में पैसा लगाएंगे तो आपको अच्छा मुनाफा होगा.
शादी की बात होगी पक्की
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा रहेगी. आज आप जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं. आज शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है. जिनकी बातचीत पहले से चल रही है, उनकी शादी पर आज फाइनल मुहर लगने की उम्मीद है. आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक केले के जड़ में हल्दी और गुड़ चढ़ाएं. फिर इसी हल्दी को अपने माथे पर तिलक लगाएंगे. इससे आपके धन प्राप्ति की राह आसान होगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें