Mughalsarai Top 4 Colonies: Officers और Employees की पहली पसंद, जानें वजह

0
Mughalsarai Top 4 Colonies: Officers और Employees की पहली पसंद, जानें वजह


Last Updated:

मुगलसराय न सिर्फ एशिया का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है, बल्कि यहां की रेलवे कॉलोनियां भी अपनी सुविधाओं, सुरक्षा और जीवनशैली के लिए जानी जाती हैं. अब कर्मचारियों के लिए यहां रहना सिर्फ एक सरकारी क्वार्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आधुनिक सुविधाओं और आरामदायक माहौल का अनुभव बन चुका है. यूरोपियन कॉलोनी, मानस नगर, सेंट्रल कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी और आरपीएफ कॉलोनी मिलकर मुगलसराय की टॉप 5 रेलवे कॉलोनियों की पहचान बनाती हैं, जो सुंदरता और सुव्यवस्था के मेल से खास महत्व रखती हैं.

मुगलसराय जंक्शन स्थित यूरोपियन कॉलोनी रेलवे की सबसे वीआईपी कॉलोनी मानी जाती है. यहां डीआरएम, आरपीएफ कमांडेंट सहित रेलवे के सभी उच्च अधिकारी निवास करते हैं. कॉलोनी में मंदिर, चर्च, स्कूल, अस्पताल, पार्क और आवश्यक दुकानों की सुविधा उपलब्ध है. यहां एक बड़ा खेल मैदान भी है, जो रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए है. कॉलोनी में स्थित डीआरएम ऑफिस पूरे मंडल का प्रशासनिक केंद्र है. यह क्षेत्र स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित माना जाता है. रेलवे द्वारा कॉलोनी की सुव्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

रेलवे कॉलोनी

मुगलसराय जंक्शन स्थित मानस नगर कॉलोनी रेलवे की दूसरी सबसे वीआईपी कॉलोनी मानी जाती है. यहां रेलवे के बी ग्रुप के अधिकारी और सी ग्रुप के कर्मचारी रहते हैं. कॉलोनी में मंदिर, तालाब, पार्क, स्कूल, अस्पताल और आवश्यक दुकानों की सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां रेलवे का खेल मैदान भी स्थित है, जो कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए है. कॉलोनी में लोको पायलटों के लिए एक प्रशिक्षण स्कूल भी मौजूद है. इसके अलावा यहां DFCCIL का नया रेलवे स्टेशन भी बना है, जो इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है. यह कॉलोनी सुव्यवस्थित और सुरक्षित है.

रेलवे कॉलोनी

मुगलसराय जंक्शन स्थित सेंट्रल कॉलोनी रेलवे की तीसरी सबसे वीआईपी कॉलोनी मानी जाती है. यहां मुख्यतः रेलवे के सी ग्रुप और डी ग्रुप के कर्मचारी निवास करते हैं. कॉलोनी में मंदिर, पार्क, आवश्यक दुकानों के साथ-साथ रेलवे का मंडल अस्पताल भी मौजूद है, जो कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है. यहां एक नया टिकट काउंटर भी खोला गया है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलती है. सेंट्रल कॉलोनी से मुगलसराय जंक्शन तक पहुंचना आसान और सुविधाजनक है, जिससे यह कॉलोनी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है.

रेलवे कॉलोनी

मुगलसराय जंक्शन स्थित आरपीएफ कॉलोनी रेलवे की पांचवीं सबसे वीआईपी कॉलोनी मानी जाती है. इस कॉलोनी में मुख्यतः रेलवे पुलिस के कर्मचारी सहित सी ग्रुप और डी ग्रुप के कर्मचारी निवास करते हैं. कॉलोनी में मंदिर, स्कूल, आरपीएफ का खेल मैदान और जरूरत की दुकानों की सुविधाएं उपलब्ध हैं. यह कॉलोनी सुरक्षा की दृष्टि से विशेष मानी जाती है, क्योंकि यहां अधिकतर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मचारी रहते हैं. इसके अलावा इस कॉलोनी के पास ही रेलवे यार्ड और माल गोदाम स्थित हैं, जिससे यह क्षेत्र रेल संचालन के लिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Mughalsarai Top 4 Colonies: Officers और Employees की पहली पसंद, जानें वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *