Ayodhya News: अयोध्या में उतरेगा ‘पुष्पक विमान’… कलयुग में दिखेगा त्रेता युग का जैसा नजारा
Last Updated:
Ayodhya News: अयोध्या में होने वाले इस बार का दीपोत्सव कुछ अलग नजर आएगा .इस बार के दीपोत्सव के लिए राम कथा पार्क में एक और विशाल पुष्पक विमान तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 17 फीट है.
अयोध्या: अयोध्या एक बार फिर राममय हो गई है. दीपोत्सव की तैयारियां अपने चरम पर हैं और इस बार सबसे बड़ा आकर्षण पुष्पक विमान बन गया है. राम की पैड़ी पर देर रात इसका भव्य लाइटिंग रिहर्सल किया गया, जिसने चारों ओर फैली रोशनी से मानो त्रेता युग की झलक पेश की. श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य को देखकर भाव-विभोर हो गए और कई ने इसे अपने कैमरे में कैद किया. इस दीपोत्सव में पुष्पक विमान राम भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने वाला है. बनारस के दर्जनों कलाकार अयोध्या में इसे अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.
राम की पैड़ी के प्रवेश द्वार पर बनारस से आए कलाकारों ने थर्माकोल से एक आकर्षक पुष्पक विमान तैयार किया है, जो अब सेल्फी प्वॉइंट बन चुका है. दूर-दराज से आए श्रद्धालु इस विमान के साथ तस्वीरें ले रहे हैं. वहीं, राम कथा पार्क में एक और विशाल पुष्पक विमान तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 17 फीट है, और इसे रथ ट्रॉली पर सजाया जा रहा है. जब भगवान राम, लक्ष्मण और सीता हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क पर उतरेंगे, तो मुख्यमंत्री खुद उनका स्वागत करेंगे. इस खास अवसर पर सीएम योगी विशेष ट्रॉली पर बने पुष्पक विमान को खुद खींचते हुए नगर भ्रमण करेंगे, जिससे उत्सव की भव्यता और भी बढ़ जाएगी.
15 दिनों में तैयार हुआ पुष्पक विमान
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कलाकारों द्वारा बनाए जा रहे इस पुष्पक विमान को महज 15 दिनों में तैयार किया गया है. पुष्पक विमान तैयार करने वाले कलाकार संदीप यादव ने बताया कि दीपोत्सव में पहली बार इस तरह की कलाकृति बनाई जा रही है, जो राम भक्तों को बेहद मोहित करेगी. थर्माकोल से निर्मित इस विमान को तैयार करने में 15 से 20 दिन लगे हैं. इसके अलावा, एक रथ की कलाकृति भी बनाई जा रही है, जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न दिखाई देंगे और इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं रथ पर खींचकर नगर भ्रमण में प्रस्तुत करेंगे. संदीप यादव ने कहा कि अयोध्या आकर ऐसा कार्य करने का मौका मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें