मुगलसराय में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल नकली खोया बरामद

0
मुगलसराय में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल नकली खोया बरामद


Last Updated:

Chandauli News: चंदौली जिले में मुगलसराय रोडवेज के पास से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 क्विंटल से ज्यादा नकली खोया पकड़ा है.  मुगलसराय एशिया की सबसे बढ़ी खोआ मंडी के तौर पर जाना जाता है. यहां से बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ तक खोये कि सप्लाई होती है

चंदौली जिले में मुगलसराय रोडवेज के पास से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 क्विंटल से ज्यादा नकली खोया पकड़ा है. मुगलसराय शहर में की गई छापेमारी में टीम ने दो गाड़ियों से लगभग 5 क्विंटल पाउडर से बना खोया बरामद किया.

आगामी त्यौहार के मद्देनजर और खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई. जब्त किए गए मिलावटी खोये की कीमत लगभग लाखों रुपए में आंकी गई है. कार्रवाई में पकड़े गए खोये को मौके पर ही आयोडीन टिंचर से चेक कर सैम्पलिंग की जा रही है. वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग कि इस कार्रवाई से इलाके मे हड़कंप है. गाड़ी पकड़े जाने के बाद तमाम व्यवसायी मौके से फरार हो गए.

स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक 
मुगलसराय एशिया की सबसे बढ़ी खोआ मंडी के तौर पर जाना जाता है. यहां से बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ तक खोये कि सप्लाई होती है, ऐसे में यह कार्रवाई त्योहारी सीजन में मिठाई की बढ़ती मांग के दौरान की गई है, जब अक्सर मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार बढ़ जाता है. इस तरह के नकली खोये का इस्तेमाल मिठाइयों में किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है.

प्रामाणिक दुकानों से ही खरीदें मिठाइयां 
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे केवल प्रामाणिक दुकानों से ही मिठाइयां खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें. वहीं, चंदौली के चीफ फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर केएन त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर फूड एंड सेफ्टी कमिश्नर और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है. उनका निर्देश है कि बाहर से आने वाले नकली खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई की जाए और उनका विनष्टीकरण किया जाए. अधिकारियों द्वारा नकली मावा की पहचान के लिए मौके पर ही प्रारंभिक जांच की जा रही है.

विस्तृत जांच के लिए भेजे जा रहे हैं लखनऊ 
केएन त्रिपाठी ने जांच प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि वे मावे पर आयोडीन सॉल्यूशन डालते हैं. यदि मावा काला हो जाता है, तो इसका मतलब है कि उसमें मिलावट की गई है और शकरकंदी, आलू या मैदा मिला हुआ है. उन्होंने बताया कि मौके पर की गई सैंपलिंग में उन्हें रिफाइन आदि मिला होने की भी आशंका है. पकड़े गए मावा के नमूने आगे की विस्तृत जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मुगलसराय में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल नकली खोया बरामद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *