लड़की के साथ चलते ई-रिक्शा पर की ऐसी हरकत, लोगों ने पकड़ लिया, फिर आधी मूंछ काट दी, आधा सिर मुंडवा दिया
Last Updated:
Prayagraj Mein Talibani Saja: एसीपी के मुताबिक यह घटना नैनी थाना क्षेत्र के काटन मिल चौराहे की बताई जा रही है. एसीपी के मुताबिक इस घटना की पुष्टि के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा ना ही डायल 112 पर या थाने पर फोन कर या फिर थाने पर कोई शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कोई सूचना नहीं दी गई है.
प्रयागराजः पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन में एक युवक को तालिबानी सजा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुछ दबंगों ने एक युवक को पड़कर उसके सिर के आधे बाल और आधी मूंछ मुंडवा दिए. युवक के साथ बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 13 सेकंड के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रेजर से युवक के सिर के बाल छील रहा है, तो वहीं आस-पास खड़े कई युवक तमाशबीन बने हुए हैं. जबकि कुछ लोग युवक को गालियां दे रहे हैं और एक व्यक्ति मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाता नजर आ रहा है.
वहीं इस मामले में एसीपी करछना अरुण कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को भी वायरल वीडियो की जानकारी हुई है. उनके मुताबिक वीडियो में एक युवक को अराजक तत्वों द्वारा बंधक बनाया गया है. युवक के सिर के आधे बाल और आधी मूंछ मुंडवाने की कार्रवाई की जा रही है. एसीपी के मुताबिक यह घटना नैनी थाना क्षेत्र के काटन मिल चौराहे की बताई जा रही है. एसीपी के मुताबिक इस घटना की पुष्टि के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा ना ही डायल 112 पर या थाने पर फोन कर या फिर थाने पर कोई शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कोई सूचना नहीं दी गई है.
लड़की का मोबाइल लेकर भाग रहे थे दो लोग
एसीपी के मुताबिक अगर इस मामले में कोई शिकायती प्रार्थना पत्र या सूचना प्राप्त होती है तो आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी. दरअसल इस वायरल वीडियो को लेकर चर्चा यह है कि नैनी थाना क्षेत्र के कॉटन मिल तिराहे के पास एक लड़की ई रिक्शा से जा रही थी. वह मोबाइल पर बात कर रही थी. बीच में बाइक सवार दो युवक पहुंचे. एक युवक ने लड़की का मोबाइल छीन लिया और दोनों भागने लगे.
मोबाइल लेकर भाग रहे दूसरे साथी को पकड़ा
लड़की के शोर मचाने पर मौजूद भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया. जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया. युवक को पकड़ कर लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद भीड़ ने युवक से पूछा कि उसे पुलिस के हवाले कर दें या फिर उसके सिर के आधे बाल और आधी मूंछ मुंडवा दें. आरोपी युवक ने पुलिस के पास भेजे जाने के बजाय सिर और मूंछ मुंडवाने की बात स्वीकार की. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को यह तालिबानी सजा दी.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें