हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले राहुल गांधी, भाई ने कहा सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट
Last Updated:
Rahul Gandhi Fatehpur Hariom Valmiki Live: राहुल गांधी रायबरेली के ऊंचाहार में मॉब लिंचिंग में मारे गए फतेहपुर निवासी हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचने वाले हैं. हालांकि इससे पहले ही हरिओम के घरवालों ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया है.
Rahul Gandhi Fatehpur Visit Live: फतेहपुर के हरिओम वाल्मीकि की हत्या के बाद अब सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को यानी कि आज फतेहपुर पहुंचकर हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करेंगे. लेकिन इससे पहले ही बवाल शुरू हो गया है. एक तरफ जहां राहुल गांधी के दौरे के विरोध में पोस्टर लगाया गया है. वहीं अब हरिओम के छोटे भाई ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया है. हरिओम के छोटे भाई का कहना है कि राहुल गांधी सियासत ना करें. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से करीब 10-12 मिनट तक मुलाक़ात की. परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से भी बातचीत की. मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में दलितों की हत्या और बलात्कार किया जा रहा है. मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहना चाहता हूं कि परिवार की रक्षा कीजिए. राहुल गांधी ने कहा कि परिवार ने उन्होंने बताया कि सरकार के लोगों ने उन्हें धमकाया कि वे उनसे ना मिले. परिवार को बंधक बना कर रखा गया है. हमारी पूरी कोशिश है कि जोभी हम इनकी मदद कर सकते हैं वो करेंगे. उन्होंने कहा कि हम न्याय मांग रहे हैं. लेकिन परिवार को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है. घर में लड़की है जिसका ऑपरेशन होना है, लेकिन सरकार ने घर में बंद कर दिया है.
चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
आज सुबह 8:30 बजे राहुल गांधी चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वे निजी विमान से एयरपोर्ट पहुंचकर फतेहपुर के लिए रवाना हुए. बता दें कि फतेहपुर में राहुल गांधी हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात करेंगे, तो वहीं एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, पूरा एयरपोर्ट खचाखच भरा हुआ था. फतेहपुर से लौटकर राहुल गांधी सुबह 10:45 बजे गोवाहाटी के लिए रवाना होंगे.
Rahul Gandhi Live: हरिओम के भाई ने मिलने से किया इनकार
फतेहपुर में मृतक हरिओम वाल्मीकि के भाई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने से किया इनकार. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दिया संदेश. सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं परिजन. राहुल गांधी को राजनीति न करने देने का दिया संदेश.
Hariom Valmiki Mob Lynching: हरिओम के घरवालों के मिली नौकरी
रायबरेली में युवक की पिटाई से मौत का मामला. मृतक के परिजनों को फतेहपुर प्रशासन ने दी नौकरी. मृतक की बहन कुसुम को मिली स्टाफ नर्स की नौकरी. मृतक के भाई शिवम् को समाज कल्याण विभाग के स्कूल में मिली नौकरी. एडीएम एफ आर अविनाश त्रिपाठी ने दी जानकारी.
Rahul Gandhi Fatehpur Visit: हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचे एसपी
मृतक हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचे एडीएम एफआर अविनाश त्रिपाठी एडिशनल एसपी महेंद्र पाल सिंह. राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ले रहे सुरक्षा का जायजा.
Rahul Gandhi Visit: राहुल गांधी के आने से पहले पोस्टर वार
राहुल गाँधी के फतेहपुर दौरे से पहले पोस्टर वार. राहुल गांधी के दौरे के विरोध में लगे पोस्टर. अलग-अलग पोस्टर में लिखा है, ‘जाति के नाम पर बांटने की तुम्हारी ये कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी. गिद्ध बनकर मंडराते हैं, नफरत फैलाने आते हैं. दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ.’ कोतवाली नगर के सुरावली का पुरवा में लगे पोस्टर.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें