Aaj Ka Vrishabh Rashifal : सावधान! पेट दर्द करेगा परेशान, सूर्य देवता बनाएंगे दिन, वृषभ राशि वाले जरूर करें ये उपाय

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : सावधान! पेट दर्द करेगा परेशान, सूर्य देवता बनाएंगे दिन, वृषभ राशि वाले जरूर करें ये उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 19 October 2025 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज पूरी हो सकती है. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 19 October 2025/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 19 अक्टूबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा बुध देव की राशि कन्या में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के जानेमाने ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि रविवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभकारी रहेगा. आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. हालांकि आज आपको सिर या पेट दर्द की समस्या से दो चार होना पड़ेगा.
इसमें पूरे दिन रहेंगे व्यस्त
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वो काम को लेकर पूरे दिन व्यस्त रहने वाले हैं. अपने व्यवहार में मधुरता और वाणी को संयमित रखें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनकी मौज रहेगी. आज आप पर काम का दबाव कम रहेगा. मस्ती के साथ काम करेंगे. परिस्थितियां जैसी भी हो आज आपको बॉस और सहयोगियों के साथ मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करें, इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा.

कर सकते हैं प्रपोज
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज अच्छी होगी. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज पूरी हो सकती है. आज आप जिसे चाहते हैं, उसे आप प्रपोज भी कर सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है. आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक सुबह सूर्योदय के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. इससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

पेट दर्द करेगा परेशान, सूर्य देवता बनाएंगे दिन, वृषभ राशि वाले करें ये उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *