मंगेतर के साथ होटल में ठहरा था डॉक्टर, अचानक बिगड़ी तबीयत, संदिग्ध हालत में हुई मौत
Last Updated:
Lucknow News: लखनऊ के भरतनगर होटल में डॉ. फुज़ैल अहमद की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुलिस की जांच जारी है. फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.
लखनऊ : राजधानी के भरतनगर स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक डॉक्टर की मौत से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान 28 वर्षीय डॉ. फुज़ैल अहमद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार फुज़ैल चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे और इन दिनों लखनऊ के मदयगंज खदरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मेडिकल पीजी की तैयारी कर रहे थे.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. डॉक्टरों ने मृतक का विसरा और हार्ट सुरक्षित रख लिया है, ताकि आगे की जांच में मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके. प्रारंभिक जांच में पुलिस को कमरे से स्टेरॉयड की गोलियां और इंजेक्शन मिले हैं, जिसके चलते ओवरडोज या दवा के रिएक्शन से मौत की आशंका जताई जा रही है.
फुज़ैल के परिजनों ने बताया कि वे मेहनती और शांत स्वभाव के थे. उनके पिता भी डॉक्टर थे, जिनकी 2018 में मृत्यु हो चुकी थी. परिवार में मां और तीन भाइयों में फुज़ैल सबसे छोटे थे.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल युवती से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के समय की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके. मौत की असली वजह फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी.

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें