Pizza जो दीवाना बना दे! फर्रुखाबाद के इस स्टॉल में मिल रहा ₹70 में चीज़ लोडेड पिज्जा, रोजाना लगती है भीड़, जानें लोकेशन

0
Pizza जो दीवाना बना दे! फर्रुखाबाद के इस स्टॉल में मिल रहा ₹70 में चीज़ लोडेड पिज्जा, रोजाना लगती है भीड़, जानें लोकेशन


Last Updated:

Farrukhabad Latest News: फर्रुखाबाद का क्रंची पिज्जा स्टॉल स्वाद और कीमत दोनों के कारण लोगों के बीच चर्चा में है. यहां मात्र 70 रुपए में चीज़ से लोडेड पिज्जा मिलता है और स्टॉल पर हमेशा ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है.

फर्रुखाबाद: आज पिज़्ज़ा हर उम्र के लोगों की पसंदीदा डिश है और इसका असली मज़ा उसके ताजगी और स्वाद में है. फर्रुखाबाद के कमालगंज कस्बे में स्थित क्रंची पिज्जा स्टॉल ने स्वाद और किफायती कीमत के कारण लोगों के बीच खास पहचान बनाई है. यहां मात्र 70 रुपए में चीज़ से लोडेड पिज्जा मिलता है, जो ग्राहकों को बेहद पसंद आता है. स्टॉल पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है और ग्राहक पिज़्ज़ा का स्वाद लेकर उसे पैक कर घर भी ले जाते हैं.

क्रंची पिज्जा स्टॉल के संचालक जतिन बताते हैं कि पिज़्ज़ा को सभी तक पहुंचाने के लिए वह इसे कम रेट पर बेचते हैं. उनके अनुसार, अधिकतर पिज़्ज़ा महंगे होने के कारण लोगों की पहुंच से दूर रहते हैं, इसलिए उन्होंने ताजगी और स्वाद के साथ किफायती कीमत में पिज़्ज़ा उपलब्ध कराने का फैसला लिया.

खास मसालों और चीज़ से तैयार होता है पिज़्ज़ा
पिज़्ज़ा की खासियत इसका मसाला और चीज़ है. दुकानदार बताते हैं कि पिज़्ज़ा की तैयारी के लिए क्रीम, बेस चीज़ और अन्य सामग्री को विशेष अनुपात और मसालों के साथ बड़े ओवन में पकाया जाता है. यही कारण है कि इसका स्वाद बेहद लाजवाब और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है.

इस स्टॉल पर हर उम्र के लोग पिज़्ज़ा का स्वाद लेने और पैक कर घर ले जाने के लिए आते हैं, जिससे यह स्थान पिज़्ज़ा लवर्स के लिए एक पसंदीदा जगह बन गई है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Pizza जो दीवाना बना दे! फर्रुखाबाद के इस स्टॉल में मिल रहा ₹70 में चीज़ पिज्जा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *