घर की हवा साफ करने के लिए लगाएं ये 5 पौधे, ऑक्सीजन और ताजगी से भरपूर

0
घर की हवा साफ करने के लिए लगाएं ये 5 पौधे, ऑक्सीजन और ताजगी से भरपूर


Last Updated:

आज के बढ़ते प्रदूषण और घर-कार्यालय की बंद जगहों में दूषित हवा को ध्यान में रखते हुए, कुछ खास इनडोर पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ाते हैं. मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली, तुलसी और एलोवेरा जैसे पौधे घर में ताजगी बनाए रखने के साथ-साथ हानिकारक गैसों और टॉक्सिन्स को भी कम करने में मदद करते हैं. ये पौधे देखभाल में आसान होने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद हैं.

मुकेश पांडेय/मिर्जापुर : आजकल बढ़ते प्रदूषण ने इंसान की सेहत पर गहरा असर डाला है. गाड़ियों का धुआं, फैक्ट्रियों से निकलते धुएं और घरों के अंदर की गंदगी हमारी सांसों को बीमार बना रही है. ऐसे में अगर घर या ऑफिस में कुछ खास पौधे लगाए जाएं तो यह न केवल हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि हमें ताज़गी और ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में देते हैं. आइए जानते हैं पांच ऐसे पौधों के बारे में जो पॉल्यूशन कम करने में सबसे कारगर साबित होते हैं.

money plant benifits

मनी प्लांट न सिर्फ सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है बल्कि हवा में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड और हानिकारक गैसों को भी फिल्टर करता है. इसे गमले या बोतल में आसानी से लगाया जा सकता है. यह कमरे की ऑक्सीजन लेवल को संतुलित रखता है और इनडोर पॉल्यूशन कम करता है.

snake plant benifits

स्नेक प्लांट को ऑक्सीजन देने वाला पौधा कहा जाता है. यह दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा से टॉक्सिक तत्व जैसे फॉर्मल्डिहाइड और बेंजीन को सोख लेता है. इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और यह घर के अंदर प्रदूषण को कम करने में मदद करता है.

pic lili Benfits

पीस लिली खूबसूरत सफेद फूलों वाला पौधा है, जो हवा से हानिकारक तत्व जैसे अमोनिया, ट्राइक्लोरोइथीलीन और बेंजीन को सोखने में सक्षम है. यह इनडोर एयर क्वालिटी को बेहतर बनाता है और साथ ही कमरे की खूबसूरती भी बढ़ाता है. इसकी देखभाल आसान है और यह कम रोशनी में भी बढ़ सकता है.

tulsi farming tips

तुलसी को भारतीय घरों में पवित्र और औषधीय पौधा माना जाता है. यह हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और टॉक्सिन्स को कम करता है और ताजी ऑक्सीजन प्रदान करता है. इसके अलावा तुलसी से निकलने वाली खुशबू प्रदूषण के असर को कम करने और सांस लेने की समस्याओं से बचाने में भी मदद करती है.

alovera tips

एलोवेरा को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन यह हवा को शुद्ध करने में भी बेहद कारगर है. यह बेंजीन और फॉर्मल्डिहाइड जैसे जहरीले तत्वों को अवशोषित करता है और घर की हवा को साफ बनाता है. साथ ही इसकी पत्तियां स्किन और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

घर की हवा साफ करने के लिए लगाएं ये 5 पौधे, ऑक्सीजन और ताजगी से भरपूर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *