Dragon Fruit: जून-जुलाई में लगाए ड्रैगन फ्रूट के पौधे? अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम, वरना…ठप हो जाएगी ग्रोथ!

0
Dragon Fruit: जून-जुलाई में लगाए ड्रैगन फ्रूट के पौधे? अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम, वरना…ठप हो जाएगी ग्रोथ!


Last Updated:

Dragon Fruit Farming Tips: जून-जुलाई में लगाए गए ड्रैगन फ्रूट के पौधों को अब सर्दियों से पहले विशेष देखभाल की जरूरत होती है. सही समय पर पिलर से सहारा देना, संतुलित उर्वरक देना और फंगस से बचाव करना पौधों की ग्रोथ बढ़ाने और जल्दी फल मिलने में मदद करेगा. जानिए किन आसान उपायों से आप अपने ड्रैगन फ्रूट के पौधों को स्वस्थ और फलदायी बना सकते हैं.

शाहजहांपुर: जिन किसानों ने जून और जुलाई के महीने में ड्रैगन फ्रूट के नए पौधे लगाए हैं, उनको अब विशेष ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि यह समय बेहद ही खास होता है. तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है और आगे आने वाली सर्दी के मौसम में ड्रैगन फ्रूट के पौधों की ग्रोथ प्रभावित होती है. ऐसे में जरूरी है कि सर्दी से पहले कुछ जरूरी काम कर लेने चाहिए. ऐसा करने से किसानों को ड्रैगन फ्रूट के पौधों की अच्छी ग्रोथ मिलेगी और जल्द फल भी मिलेंगे.

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा पौधा है जिसे एक बार लगाने के बाद सही देखभाल करने से 30 से 35 साल तक फल देता रहता है. पिछले कुछ समय में लोग ड्रैगन फ्रूट की बागवानी की ओर तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. ऐसे में अगर आपने भी जून और जुलाई के महीने में ड्रैगन फ्रूट के नए पौधे लगाए हैं तो अब उनको पिलर का सहारा दें. सहारा देने से ग्रोथ अच्छी होगी. संतुलित मात्रा में उर्वरक की पूर्ति करें और फंगस से बचाने के लिए भी जरूरी उपाय कर लें.

पिलर से बधाई करने के साथ-साथ फंगस से बचने के लिए बावस्टीन या फिर ट्राइकोडर्मा का घोल बनाकर छिड़काव कर दें. इसके अलावा जड़ के पास की मिट्टी की गुड़ाई करें और नीम केक को मिट्टी में मिला दें, नीम केक मिट्टी जनित रोग से पौधे को बचाएगा और ग्रोथ तेज हो जाएगी.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

homeagriculture

जून-जुलाई में लगाए ड्रैगन फ्रूट के पौधे? अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम, वरना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *