मथुरा में कोयले से भरी मालगाड़ी डिरेल…11 डिब्बे पटरी से उतरे, आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक हुआ बाधित

0
मथुरा में कोयले से भरी मालगाड़ी डिरेल…11 डिब्बे पटरी से उतरे, आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक हुआ बाधित


Last Updated:

Mathura News: मथुरा में बड़ा रेल हादसा, कोयले से भरी मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे. आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर यातायात ठप, रेलवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है. ट्रैक को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है. हादसे के कारण कई यात्री ट्रेनों को रोकना पड़ा है, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

मथुरा: आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां कोयले से भरी मालगाड़ी के 11 डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए. हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है. बता दें, मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी, इसकी दौरान थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत पोल संख्या 1408 के पास करीब 11 डिब्बे पटरी से उतर गए.

यह घटना थाना वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत आझई स्टेशन के पास, छटीकरा और आझई के बीच हुई. जानकारी के अनुसार, कोयले से लदी मालगाड़ी आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी. इसी दौरान पोल संख्या 1408 के पास अचानक ट्रेन के कई डिब्बे डिरेल हो गए. हादसे के तुरंत बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

रेलवे अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. ट्रैक को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है. हादसे के कारण कई यात्री ट्रेनों को रोकना पड़ा है, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं. यह भी सामने आया है कि इसी पॉइंट पर पहले भी दो बार मालगाड़ी डिरेल हो चुकी है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

रेल यातायात पर असर
हादसे के बाद आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है. कई यात्री ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गई हैं. रेल विभाग ट्रैक को जल्द से जल्द चालू करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मथुरा में कोयले से भरी मालगाड़ी डिरेल…11 डिब्बे पटरी से उतरे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *