मोबाइल स्टैंड से फ्लावर वास तक, 150 रुपए से शुरू हुआ काम…, बहराइच की महिलाओं ने गढ़ा ‘वुडन बिजनेस’ का मॉडल

0
मोबाइल स्टैंड से फ्लावर वास तक, 150 रुपए से शुरू हुआ काम…, बहराइच की महिलाओं ने गढ़ा ‘वुडन बिजनेस’ का मॉडल


Last Updated:

Bahraich News: महिलाएं मोबाइल स्टैंड, पेन स्टैंड, बुक स्टैंड, फ्लावर वास और अन्य सजावटी सामान तैयार कर रही हैं. इन उत्पादों की कीमत 150 रुपए से लेकर हजारों रुपए तक होती है — ये खूबसूरत और टिकाऊ दोनों हैं. कौशल विकास योजना (Skill Development Scheme) के तहत महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण और प्रमाणन देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. इस योजना से सैकड़ों महिलाएं लाभान्वित होकर अपनी पहचान बना रही हैं.

बहराइच: महिलाओं की मेहनत और हुनर अब जिले में अपनी अलग पहचान बना रहा है. बहराइच में महिलाएं लकड़ी के डेकोरेटिव आइटम बनाकर धमाल मचा रही हैं. यहां महिलाएं मोबाइल स्टैंड, बुक स्टैंड, पेन स्टैंड, फ्लावर वास और अन्य सजावटी सामान खुद तैयार कर रही हैं. इन उत्पादों की कीमत 150 रुपए से लेकर हजारों रुपए तक होती है. यह न केवल दिखने में खूबसूरत होते हैं बल्कि टिकाऊ भी होते हैं.

सरकार की योजना ने दिखाई राह!
कौशल विकास योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करना है. इसी योजना का लाभ उठाकर सैकड़ों महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में मिसाल पेश कर रही हैं. यह योजना युवाओं को निःशुल्क अल्पकालिक प्रशिक्षण देती है और कौशल प्रमाणन के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान करती है. इसका लक्ष्य युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना और उद्योगों को कुशल कार्यबल उपलब्ध कराना है.

महिलाओं ने बहराइच में गाड़ा सफलता का झंडा!
कौशल विकास मिशन से जुड़कर बहराइच की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि नाम भी कमा रही हैं. बहराइच जिले की पुष्पा देवी लकड़ी के शानदार डेकोरेटिव आइटम बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं. उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद न सिर्फ मनमोहक हैं बल्कि टिकाऊ भी हैं और बाजार में इनकी डिमांड काफी है.

मोबाइल स्टैंड से लेकर पेन स्टैंड और किताब रखने की अलमारी तक-हर चीज में उनका हुनर झलकता है. अगर आप भी ये खूबसूरत लकड़ी के डेकोरेटिव आइटम खरीदना चाहते हैं तो बहराइच शहर के नोवा हॉस्पिटल के पास कौशल विकास केंद्र पर जाकर इन्हें खरीद सकते हैं.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मोबाइल स्टैंड से फ्लावर वास तक, बहराइच की महिलाओं ने गढ़ा वुडन बिजनेस का मॉडल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *