गिलास में रखकर फोड़ रहा था पटाखा, तभी सभी टुकड़े घुस गए शरीर में, हो गई मौत

0
गिलास में रखकर फोड़ रहा था पटाखा, तभी सभी टुकड़े घुस गए शरीर में, हो गई मौत


Last Updated:

Noida News: घटना को लेकर पड़ोसियों ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ पटाखा फोड़ने की तैयारी कर रहा था. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह इतनी जानलेवा साबित होगी. युवक की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर पर पटाखा या अनधिकृत विस्फोटक पदार्थों का उपयोग ना करें.

गिलास में पटाखा फोड़ने से मौत. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हो गया. नोएडा के छिजारसी कॉलोनी में दिवाली की रात गिलास में पटाखा रखकर फोड़ने से युवक की मौत हो गई. गिलास में पटाखे के चलते जोरदार धमाका हुआ और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. युवक की पहचान शिवा के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैसे ही पटाखा फटा, जोरदार धमाके के साथ गिलास के कई टुकड़े हो गए और चारों तरफ उड़ गए.

इस दौरान गिलास का टुकड़ा युवक के शरीर में कई जगह घुस गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद तुरंत उसे परिवार के लोग अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. लेकिन शरीर में लगे स्टील के टुकड़ों और अधिक खून बहने से शिवा की जान नहीं बच सकी.

मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके अलावा घटना को लेकर पड़ोसियों ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ पटाखा फोड़ने की तैयारी कर रहा था. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह इतनी जानलेवा साबित होगी. युवक की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर पर पटाखा या अनधिकृत विस्फोटक पदार्थों का उपयोग ना करें.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

गिलास में रखकर फोड़ रहा था पटाखा, तभी सभी टुकड़े घुस गए शरीर में, हो गई मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *