Business Idea : 1000 रुपए में शुरू करें ये देसी बिजनेस… ईको फ़्रेंडली प्रोडक्ट से होगा 2 गुना मुनाफा!
Last Updated:
Business Idea : अगर आप कम पूंजी में अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह आइडिया आपके लिए परफेक्ट है. सिर्फ ₹1000 लगाकर आप घर बैठे एक ऐसा ईको-फ्रेंडली देसी बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिससे हर महीने दोगुना मुनाफा कमाना आसान है. मूंज से बनने वाले उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग आपको कम लागत में बड़ा फायदा दे सकती है.
सुल्तानपुर : अक्सर लोगों का सपना होता है कि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करें, लेकिन पूंजी की कमी और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से लोग धन की कमी की वजह से अपना व्यापार शुरू नहीं कर पाते. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे छोटे निवेश वाले बिजनेस के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप सिर्फ ₹1000 में घर बैठे शुरू कर सकते हैं और इससे लागत का दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं. दरअसल, आप मूंज से बनने वाले उत्पाद जैसे दउरी, सिकहुला, भउकी आदि घर पर तैयार कर सकते हैं और उन्हें बाजार में बेचकर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं, इस बिजनेस को शुरू करने में कितनी लागत आती है और आप इसमें कितना मुनाफा कमा सकते हैं…
ये है मुनाफे का गुणा गणित
वैसे तो मूंज के अलग-अलग उत्पाद के अलग-अलग दाम हैं लेकिन अगर हम मूंज के उत्पादों में शुद्ध लाभ प्रतिशत की बात करें तो 50% प्रत्येक प्रोडक्ट्स में लाभ होता है. कुसुम ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि हम कच्चा माल सर्दी के मौसम में गांव से ही खरीद लेते हैं जिससे हमको सस्ता मिल जाता है उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रोडक्ट को बनाने में₹100 लागत आती है तो वह डेढ़ सौ रुपए में एक प्रोडक्ट को बेचती हैं.
कैसे करें प्रोडक्ट की मार्केटिंग?
मूंज का प्रोडक्ट बनाने के लिए आपको कच्चा माल ग्रामीण इलाकों से खरीदना होगा. उसके बाद आप मूंज को अलग-अलग कलर में भी कर सकते हैं. जब आपका प्रोडक्ट बनकर तैयार हो जाए तब उसको आप ऑफलाइन दुकान में ले बेज सकते हैं या फिर ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे फ्लिपकार्ट अमेजॉन पर भी सेल कर सकते हैं इसके साथ ही सरकार द्वारा स्थानीय स्तर पर कई ऐसे मेले लगाए जाते हैं जहां पर आप स्टॉल लगाकर इस तरह के प्रोडक्ट भेज सकते हैं. यह व्यापार आपको कम पूंजी में घर बैठे अच्छा मुनाफा दे सकता है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें