UP News Live: हमीरपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 2 की मौत, सोनभद्र में 61 बीएलओ पर गिरी गाज

0
UP News Live: हमीरपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 2 की मौत, सोनभद्र में 61 बीएलओ पर गिरी गाज


UP News and Updates in Hindi: गाज़ियाबाद, आगरा, लखनऊ और बुलंदशहर में पुलिस व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई और घटनाएं सुर्खियों में आज हैं. कहीं पुलिस ने मुठभेड़ में लुटेरे और दुष्कर्म आरोपी को दबोचा, तो कहीं आग और आत्महत्या की घटनाओं से मचा हड़कंप. वहीं गाज़ियाबाद में सड़क चौड़ीकरण और सामूहिक विवाह जैसी योजनाएं भी राहत की खबर बनीं. आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 (News18) के साथ…

Moradabad News: मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बंगलादेशी युवक अनस गिरफ्तार

मुरादाबाद में ढाई साल से फरार 25 हजार का इनामी बंगलादेशी युवक अनस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अनस फर्जी कागजात बनवाकर मुरादाबाद में छुपकर रह रहा था, जो मेरठ से तैयार कराए गए थे. 2023 में कटघर थाने में विदेशी विषयक अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. अनस सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आकाश ग्रीन रामगंगा विहार में चोरी-छुपे रह रहा था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फर्जी आधार कार्ड और एक मोबाइल बरामद किया. पहले निसार, फातिमा उर्फ़ अमीना, रिहाना, अर्शी और गुलशन को भी जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तारी थाना कटघर पुलिस ने की.

इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, चचेरे भाइयों ने जश्न मनाया और वादी पर हमला किया
दोघट थाना क्षेत्र के निवासी इंस्पेक्टर प्रेम वीर सिंह राणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने पर उनके चचेरे भाइयों ने जश्न मनाया और दावत दी. इसी दौरान उन्होंने वादी के घर में घुसकर मारपीट की और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया. वादी राममेहर और उनके बेटे ने मामले की शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई. इंस्पेक्टर प्रेम वीर राणा पर गांव के ही राममेहर द्वारा यह मुकदमा दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है, जबकि सुरक्षा और दबाव की घटनाओं की भी पड़ताल की जा रही है.

शाहजहांपुर में पुलिस के सामने हत्या आरोपितों के रिश्तेदारों पर हमला, चार गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर के थाना काट के सफ़त्यारा गांव में पुलिस के सामने हत्या आरोपितों के रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि 21 अक्टूबर को ओंमकार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी, जिसका कारण गैर समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. हत्या के आरोपी अभी फरार हैं. घायल रिश्तेदार अपने घर से जानवरों को चारा देने गए थे, तभी उन पर हमला हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है.

गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी

draupadi murmu visited banke bihari
draupadi murmu

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन 26 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी. समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित रहेंगे. उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसमें बड़ी संख्या में अधिकारी और आमजन शामिल होंगे. यह मेडिसिटी स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरने वाला है, जिससे इलाके में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा.

हमीरपुर में चलते हार्वेस्टर से गिरा चालक, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में हार्वेस्टर मशीन से गिरने पर चालक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, चालक धान की कटाई कर रहा था तभी अचानक चलते हार्वेस्टर से गिर पड़ा. घायल अवस्था में उसका साथी हेल्पर उसे जिला अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान शाहजहांपुर जनपद के सिंदौली गांव निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रतापगढ़ में संदिग्ध हालातों में घर में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने से घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया. इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से धमाका हुआ और आसपास के लोग दहशत में आ गए. बताया जा रहा है कि घर में अगले माह बेटी की सगाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन आग में सारा सामान स्वाहा हो गया. पीड़ित ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

मीरपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, आर्थिक तंगी और शराब की लत बनी मौत की वजह!
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक खंडोंत ग्राम का निवासी था और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार वह आर्थिक तंगी के कारण लंबे समय से परेशान था. ग्रामीणों ने युवक को खेत में जलता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझवाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले में शामिल हो सकते हैं CM योगी
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित ऐतिहासिक गंगा कार्तिक मेले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, सीएम योगी दोपहर 1 बजे मेले में पहुंच सकते हैं. महाभारतकालीन परंपरा से जुड़े इस मेले को मुख्यमंत्री योगी ने कुछ वर्ष पूर्व राजकीय मेला घोषित किया था. गंगा तट पर विशाल तंबुओं की नगरी बस चुकी है, जहां लाखों श्रद्धालु स्नान, दान और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने सीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं और मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है.

हमीरपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी हादसा: 2 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल!
हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के अमगाव मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर पलट गई, जिससे 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ से प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. सभी घायल ट्रैक्टर से खरीददारी कर घर लौट रहे थे. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और प्रशासनिक मदद सुनिश्चित की. शुरुआती जांच में पाया गया कि स्टेरिंग लॉक होने के कारण ट्रैक्टर असंतुलित हुआ.

Sonbhadra News: सोनभद्र में लापरवाही बरतने वाले 61 बीएलओ पर गिरी गाज, एडीएम का सख्त निर्देश
सोनभद्र जिले में चुनावी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 61 बीएलओ पर प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. एडीएम वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि संबंधित बीएलओ विधानसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज और घोरावल में तैनात हैं. इनमें रॉबर्ट्सगंज के 26 और घोरावल के 35 बीएलओ शामिल हैं. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची से जुड़ी जिम्मेदारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने सभी बीएलओ को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

Ghaziabad News: लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला ने लगाया फंदा
गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित पुष्पांजलि विहार कॉलोनी में 28 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका सोनम अपने पति सुरेश उर्फ़ अतुल के साथ किराए के मकान में रहती थी. जानकारी के मुताबिक, सोनम ने कमरे में पंखे से कपड़ों के सहारे फांसी लगा ली. परिजन जब तक उसे संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

Bulandshahr News: 20 हजार का इनामी लुटेरा मुठभेड़ में घायल, तमंचा-नकदी बरामद
बुलंदशहर में थाना चोला पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान 20 हजार के इनामी लुटेरे अफसर से मुठभेड़ हो गई. गोली लगने से आरोपी अफसर, जो हापुड़ का निवासी है, घायल हो गया. पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार जारी है. आरोपी ने 5 सितंबर को थाना नरसेना क्षेत्र में ज्वेलर्स से लूट की वारदात को अंजाम दिया था. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, लूटे गए दस्तावेज़ और ₹2015 नकद बरामद किए. पुलिस ने अफसर को ग्राम पचौता गेट के पास से गिरफ्तार किया.
Ghaziabad News: PWD को तीन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण की मंजूरी, 40 सड़कों की मरम्मत नवंबर से
गाज़ियाबाद में सड़क जाम और खराब रास्तों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को जिले की तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर क्षेत्र की 40 सड़कों और संपर्क मार्गों की मरम्मत भी नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी. जिन सड़कों के चौड़ीकरण को मंजूरी मिली है, उनमें एनएच-9 से रोज वैली स्कूल तक की सर्विस रोड और डासना मुख्य मार्ग से इकला-रेवड़ा रेवाड़ी तक की सड़क शामिल है. काम पूरा होने पर लोगों को आवागमन और प्रदूषण से राहत मिलेगी.
Ghaziabad News: गाज़ियाबाद में 3 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह
गाज़ियाबाद के भोजपुर में समाज कल्याण विभाग की ओर से 3 नवंबर को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस बार 40 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा. योजना के तहत सभी वर्गों के लोग लाभ उठा सकते हैं. सरकार ने अब प्रति जोड़े पर खर्च बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया है, जो पहले ₹51 हजार था. नई व्यवस्था में आवेदकों की आय सीमा भी बढ़ाकर ₹3 लाख कर दी गई है. योजना के अंतर्गत कन्या के खाते में ₹60 हजार सीधे भेजे जाएंगे, ₹25 हजार वस्त्र, आभूषण व उपहारों पर और ₹15 हजार आयोजन व्यय के रूप में दिए जाएंगे. विभाग को इस वर्ष 250 शादियां कराने का लक्ष्य मिला है.
Agra News: फायरिंग कांड में 24 घंटे में आरोपी पवन गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने फायरिंग की घटना में बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बाह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पवन उर्फ़ पन्ना को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते पवन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि की पहले पिटाई की और फिर उस पर फायरिंग कर दी थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
Agra News: आगरा में कबाड़े के गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
आगरा के थाना हरिपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खां स्थित कबाड़े के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई. आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गोदाम में रखे कबाड़ और अन्य सामान जलकर खाक हो गए. सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Agra News: आगरा में 65 वर्षीय महिला से दरिंदगी करने वाला गोली लगने से घायल
आगरा में पुलिस और दुष्कर्म के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी को इलाज के लिए SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. आरोपी पर 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है. घटना उस समय की है जब महिला शौच के लिए बाहर गई थी. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक कारतूस और मोबाइल बरामद किया. यह मुठभेड़ थाना खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के पास हुई. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

Lucknow News: हजरतगंज में कार में मिला युवक का खून से लथपथ शव, रिवॉल्वर बरामद

लखनऊ के हजरतगंज थाने के पास खड़ी एक कार में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवक की लाश ड्राइविंग सीट पर मिली, जबकि कार अंदर से लॉक और स्टार्ट बताई जा रही है. पुलिस को मौके से एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई है, जिससे गोली मारकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. कार का नंबर UP 32 KE 8099 है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.

Unnao News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई कुएं में छलांग, पुलिस ने बचाई जान
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ने आत्महत्या के इरादे से 100 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रस्सियों के सहारे कुएं में उतरकर युवक को सकुशल बाहर निकाला. यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन लाइव वीडियो में कैद हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक की पहचान रानीपुर निवासी सुनील रावत के रूप में हुई है. उसकी पत्नी का नाम सीमा और तीन बच्चे रचित, राखी व परी हैं. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी असोहा में भर्ती कराया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *