अंधेरे में हसीना ने प्रेमी संग काट दिया पति का गला, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Last Updated:
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में पत्नी हसीना बेगम ने प्रेमी अब्दुल सलाम के साथ मिलकर पति जाकिर की हत्या कर दी. जाकिर ने पत्नी के प्रेम संबंधों का विरोध किया था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया.
बहराइच. उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में खैरीघाट थाने इलाके में 25 अक्टूबर को हुई हत्या की गुत्थी को SP ग्रामीण द्वारा बनाई गई तीन टीमों ने सुलझा लिया है. बहराइच पुलिस की तरफ से की गई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि युवक की हत्या पत्नी की प्रेम प्रसंग के विरोध को लेकर हुई थी. महिला और प्रेमी के प्रेम का विरोध कर रहे पति की चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस ने आरोपी प्रेमी और महिला को गिरफ्तार और हत्या में शामिल धारदार हथियार को बरामद करके जेल भेज दिया.
पुलिस को सुनाई जमीन विवाद की कहानी
मामले को छुपाने के लिए हत्यारी पत्नी हसीना बेगम ने पहले जमीन विवाद की कहानी पुलिस को बताई, लेकिन पुलिस ने सर्विलांस और स्थानीय मुखबिर द्वारा मामले का खुलासा किया. SP ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना पति को भारी पड़ गया, जिसकी वजह से पत्नी हसीना बेगम और प्रेमी अब्दुल सलाम ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और आला कत्ल बरामद करके जेल भेज दिया है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें