Poultry Farming: तिरपाल, बुरादा और भूसी…सर्दी में मुर्गी पालन की ये तिकड़ी करेगी कमाल! डबल होगा मुनाफा

0
Poultry Farming: तिरपाल, बुरादा और भूसी…सर्दी में मुर्गी पालन की ये तिकड़ी करेगी कमाल! डबल होगा मुनाफा


Last Updated:

Poultry Farming Tips: सर्दियों में मुर्गी पालन करने वाले किसानों के लिए यह खबर बेहद उपयोगी है. इन टिप्स से मुर्गियां ठंड से सुरक्षित रहेंगी और उत्पादन में गिरावट नहीं आएगी. किसान भाई इन आसान उपायों से किसान सर्द मौसम में भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

अमेठी: सर्दियों का मौसम जहां इंसानों के लिए चुनौती भरा होता है, वहीं यह पशुपालन करने वालों के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं होता. ठंड बढ़ते ही मुर्गियों के स्वास्थ्य और उत्पादन पर असर पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप मुर्गी पालन का काम करते हैं, तो इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कुछ आसान तरीके जिनसे आप ठंड के मौसम में अपने मुर्गियों को सुरक्षित रख सकते हैं और भारी मुनाफा कमा सकते हैं.

सर्दियों में मुर्गी पालन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
तिरपाल से फार्म को ढकें
मुर्गी पालन करने वाले किसान विकास कुमार बताते हैं कि सबसे पहले मुर्गी फार्म को चारों तरफ से तिरपाल से ढकना जरूरी है. ऐसा करने से ठंडी हवा अंदर नहीं जाती और फार्म का तापमान नियंत्रित रहता है. तापमान स्थिर रहने से मुर्गियों को ठंड नहीं लगती और वे स्वस्थ रहती हैं.

लकड़ी के बुरादे की भट्ठी जलाएं
ठंड के दिनों में फार्म के अंदर गर्माहट बनाए रखना सबसे जरूरी होता है. इसके लिए लकड़ी के बुरादे की भट्ठी जलाना एक बेहतरीन तरीका है. इससे तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक बना रहता है. इस तापमान पर मुर्गियां आराम से रहती हैं और ठंड का असर नहीं होता.

भूसी का करें इस्तेमाल
मुर्गियों को गर्म रखने के लिए भूसी का प्रयोग भी काफी फायदेमंद है. किसान बताते हैं कि भूसी या कना को मुर्गियों के बैठने वाले स्थान पर बिछा देना चाहिए. इससे फर्श में गर्माहट बनी रहती है और मुर्गियां सर्दी से बची रहती हैं.

तकनीक से बढ़ेगा मुनाफा
किसान विकास कुमार बताते हैं कि वे पिछले 4 सालों से मुर्गी पालन कर रहे हैं और सर्दियों में यही तकनीक अपनाते हैं. वे अन्य किसानों को भी इस तरीके के बारे में जागरूक करते हैं ताकि सभी को फायदा मिल सके. उनका कहना है कि जब फार्म का तापमान ठीक रहता है, तो मुर्गियां स्वस्थ रहती हैं, उत्पादन बढ़ता है और मुनाफा भी अधिक होता है.

उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के मुकाबले सर्दियों में मुर्गियों को सुरक्षित रखना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन अगर सही तरीके अपनाए जाएं तो किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

homeagriculture

तिरपाल, बुरादा और भूसी…सर्दी में मुर्गी पालन की ये तिकड़ी करेगी कमाल!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *