Agra Public Opinion: अब तो सांस लेना तक मुश्किल..आगरा में बढ़ते प्रदूषण से परेशान लोगों ने बयां किया दर्द

0
Agra Public Opinion: अब तो सांस लेना तक मुश्किल..आगरा में बढ़ते प्रदूषण से परेशान लोगों ने बयां किया दर्द


Last Updated:

Agra AQI News: आगरा शहर का AQI लेवल लगातार खतरे के निशान पर चल रहा है. शहर में मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है जिस कारण धूल भी उड़ रही है, तो वहीं नगर निगम पर आरोप है कि वह खुले में कूड़ा जला रही है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में लगातार AQI लेवल बढ़ रहा है. बढ़ते प्रदूषण के कारण हर किसी को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं. नगर निगम का आरोप है कि शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण के कारण धूल उड़ रही है, जिस कारण प्रदूषण बढ़ रहा है. मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो निर्माण का कार्य ढक कर किया जा रहा है जिससे प्रदूषण ना फैले.

मेट्रो विभाग ने नगर निगम पर भी आरोप लगाया है कि नगर निगम डोर टू डोर कूड़े को खुले में जलाती है जिस कारण प्रदूषण फैल रहा है. इस आरोप पर नगर निगम ने कहा है कि कूड़े को खुले में नहीं जलाया जा रहा है. इन्हीं आरोप प्रत्यारोपों पर आगरा के लोगों ने अलग अलग राय दी है. लोगों ने कहा कि मेट्रो निर्माण और नगर निगम की लापरवाही दोनों ही प्रदूषण बढ़ने का कारण बन रही है…

शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण के दौरान उड़ती है धूल-मिट्टी

आगरा के निवासी अमर ने बताया कि शहर में मेट्रो का कार्य लंबे समय से चल रहा है और इसके चलते लगातार धूल मिट्टी भी उड़ती है, जिस कारण प्रदूषण फैल रहा है. कमल सिंह ने कहा कि अब तो सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. मेट्रो जल्द बने जिससे उन्हें समस्या से निजात मिले. मेट्रो निर्माण में पूरे दिन धूल उड़ती रहती है. मनोज कुमार कहते हैं कि मेट्रो निर्माण के दौरान खुदाई चल रही है जिससे मिट्टी निकलती है और वह मिट्टी हवा के साथ उड़ती है. उन्होंने कहा कि कई जगह निर्माण कार्य को ढक दिया गया है, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हो रहा है.

नहर निगम कूड़े को खुले में जला देता है

आगरा के लोगों ने कहा कि कई बार नगर निगम कूड़े को खुले में आग लगा कर जला देता है जिससे प्रदूषण बढ़ता है. अमर के अनुसार किसी को भी कूड़े में आग नहीं लगानी चाहिए यदि कोई आग लगाता भी है, तो उस पर कार्रवाही होनी चाहिए. मनोज ने कहा कि घर से निकलने वाला कूड़ा नगर निगम कई बार कहीं भी जला देती है जिससे धुआँ निकलता है और सांस तक लेने में दिक्कत होती है. कूड़े कचड़े में आग लगाने पर रोक लगानी चाहिये.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अब तो सांस लेना तक मुश्किल..आगरा में बढ़ते प्रदूषण से परेशान आम जनता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *