Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के टैक्स चोरों पर आज इन ग्रहों की आफत, पास रखें ये चीज, बचाएंगे बजरंगबली

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि के टैक्स चोरों पर आज इन ग्रहों की आफत, पास रखें ये चीज, बचाएंगे बजरंगबली


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 October 2025 : हमारे साथ अगले 24 घंटे में क्या होगा, राशिफल की मदद से हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. अक्सर इसकी गणना एकदम सटीक होती है. आज व्यवसाय में मंदी के साथ समस्याएं आ सकती हैं. आर्थिक नजरिए से भी आज का दिन ठीक नहीं है. आइये जानते हैं आज का पूरा दिन मेष राशि के लिए कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mesh Rashifal/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के दिन की शुरुआत आज योग और ध्यान के साथ हो सकती है. ऐसे में आज पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. जो लोग टैक्स चोरी करते हैं, उनके लिए आज मुसीबत से भरा हुआ दिन हो सकता है. आज नए रिश्तों के लिए भी बेहतर दिन है. अपने प्रिय के साथ आज आप घूमने या सैर-सपाटे के लिए जा सकते हैं. आज अपने करियर से जुड़े हुए फैसले स्वयं लें. आज बच्चों की आपसे शिकायत होगी कि आप ज्यादा समय नहीं दे रहे हैं. स्वास्थ्य भी आज मिला-जुला हुआ रहेगा. ज्यादा समस्या नहीं रहेगी. ज्योतिष के विद्यवान अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से कहते हैं कि मेष राशि में वर्तमान समय में केतु ग्रह का प्रभाव अधिक है. ऐसे में केतु व्यवसाय में रोड़ा बन सकते हैं. व्यवसाय में मंदी के साथ समस्याएं आ सकती हैं. आर्थिक नजरिए से आज का दिन बिल्कुल अनुकूल नहीं है. ऐसे में नए और बड़े फैसले को कुछ दिनों के लिए एकदम टाल दें. खासकर, जो पैसे से जुड़े हुए बड़े निर्णय हों. आज नौकरी में भी अस्थिरता रहेगी. ध्यानपूर्वक काम करें. पूरा फोकस काम पर रखें. अगर भूलने की समस्या है तो बातों को डायरी या नोटपैड पर नोट कर लें. यह आपके लिए फायदेमंद होगा.
4 महीने बाद जागे हैं भगवान विष्णु…करेंगे इन 3 राशियों का कल्याण, अचानक आएगा पैसा

रिश्तों के लिए ऐसा रहेगा दिन

ज्योतिष अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज रिश्तों के लिए दिन अच्छा है. रोमेंटिक मूड में नजर आएंगे. अपने प्रिय के साथ आज घूमने के लिए भी जा सकते हैं, जहां दिन को खूब इंजॉय कर सकते हैं. अगर आप अपनी प्रेमिका को दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज निसंकोच कह सकते हैं. आज प्रपोज करने के लिए अनुकूल समय है. आज आपके लिए शादी के नए रिश्ते भी आ सकते हैं, जहां शादी की बात भी आगे बढ़ सकती है. आज पत्नी और बच्चों की शिकायत रह सकती है कि आप उनको समय नहीं देते हैं. ऐसे में आज आप उनके साथ भी समय गुजार सकते हैं और उनके साथ सैर-सपाटे पर भी जा सकते हैं.

ऐसा कम होगा केतु का प्रभाव

आज केतु का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर दिख सकता है. ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान दें. पौष्टिक आहार लें. तनाव बिल्कुल भी नहीं लें. पर्याप्त नींद के साथ ही सुबह उठकर योग और ध्यान करें. यह मानसिक तनाव के साथ ही ऊर्जा को बरकरार रखेगा. अन्य शारीरिक समस्याएं नहीं होगी. मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 2 है. शुभ रंग हरा व आसमानी रहेगा. इनका उपयोग करने से जीवन में सार्थक परिणाम आएंगे और आपके लिए फलदाई रहेगा. आज उपाय के तौर पर चावल या चांदी अपनी मां से लेकर अपने पास रखेंगे तो आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. केतु के प्रभाव को कम करने के लिए भगवान हनुमान की आराधना करें और उनके सामने प्रार्थना करें.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष राशि के टैक्स चोरों पर आज आफत, पास रखें ये चीज, बचाएंगे बजरंगबली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *