यूट्यूब देखकर शुरू की यह खेती, मालामाल बन गया 8वीं पास किसान! लागत से 10 गुना अधिक हो रहा मुनाफा

0
यूट्यूब देखकर शुरू की यह खेती, मालामाल बन गया 8वीं पास किसान! लागत से 10 गुना अधिक हो रहा मुनाफा


Last Updated:

Maize Farming: गोंडा के बेनीपुर के घनश्याम उपाध्याय ने यूट्यूब से प्रेरित होकर मक्के की खेती शुरू की. आज वह कम लागत में हर सीजन लाखों की आमदनी कर रहे हैं. इस खेती में वह लागत से 10 गुना अधिक मुनाफा कमा रहे हैं. जबकि फसल भी खेत से ही बिक जा रही है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विकासखंड इटियाथोक के बेनीपुर के एक मेहनती किसान ने पारंपरिक फसलों से हटकर अब मक्के की खेती शुरू की है. सही तकनीक और मेहनत के दम पर वे हर सीजन में लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं. उनके इस कदम से इलाके के दूसरे किसान भी प्रेरित हो रहे हैं. लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान घनश्याम उपाध्याय बताते हैं कि पहले वे केवल धान और गेहूं की खेती करते थे, लेकिन इनमें खर्च ज्यादा और मुनाफा कम था. फिर उन्होंने मक्के की खेती शुरू की. मक्के की खेती में पानी की जरूरत कम होती है और यह कई तरह की मिट्टी में भी अच्छी उपज देती है. घनश्याम उपाध्याय बताते हैं कि उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई की. उसके बाद घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारणपढ़ाई छोड़ दी और अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई. आज वह इस समय लगभग एक बीघा में मक्के की खेती कर रहे हैं. इससे सालाना लाखों की इनकम इनकम हो रही है.

यूट्यूब  से मिला मक्के की खेती का  आइडिया

घनश्याम उपाध्याय बताते हैं कि एक दिन यूट्यूब पर खेती किसानी के बारे में देख रहे थे. फिर अचानक उनका एक मक्के की खेती का वीडियो आया और उसमें बताया गया कि मक्का की  12 महीने खेती की जा सकती है. फिर उन्होंने ठंडे में मक्के की खेती करने के बारे में सोचा और उन्होंने एक बीघे में मक्के की खेती की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि यदि इस बार अच्छा मक्का का उत्पादन होता है तो अगली बार खेती का दायरा और बढ़ा देंगे.

कितने दिन में तैयार हो जाएगा मक्का

घनश्याम बताते हैं कि मक्का का फसल लगभग 3 महीने में पूरी तरीके से तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि मक्के की सप्लाई भी करने में कोई दिक्कत नहीं होती है. क्योंकि खेत से ही हमारे सारे मक्के बिक जाते हैं और नगद पैसा भी मिल जाता है.वह बताते हैं कि एक विजय मक्के की खेती में लगभग कुल मिलाकर लागत 2 से 3 हजार रुपए की आई है.  मक्के की फसल अच्छी  हुई  और उत्पादन अच्छा हुआ तो एक बीघा में केवल 3 महीने में 20 से 25 हजार रुपए का इनकम हो जाएगा. उन्होंने बताया कि यदि 12 महीने मक्की की खेती की जाए तो लगभग लाखों रुपए का इनकम हो सकती है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

homeagriculture

यूट्यूब देखकर शुरू की यह खेती, मालामाल बन गया 8वीं पास किसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *