Firozabad Bangles: फिरोजाबाद में ब्राइडल सेट्स की धूम! ₹800 से लेकर प्रीमियम रेंज तक, हर बजट के लिए बेहतरीन ऑप्शन

0
Firozabad Bangles: फिरोजाबाद में ब्राइडल सेट्स की धूम! ₹800 से लेकर प्रीमियम रेंज तक, हर बजट के लिए बेहतरीन ऑप्शन


Last Updated:

Firozabad Bangles: शादियों का सीजन शुरू होते ही फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट एक बार फिर रंगों से सज उठी है. यहां दुल्हनों के लिए नए और आकर्षक ब्राइडल सेट की जबरदस्त डिमांड है. खास बात यह है कि हर दुल्हन अपने लहंगे की मैचिंग के हिसाब से इन्हें कस्टमाइज्ड भी करवा सकती है.

फिरोजाबाद: शादियों का मौसम आते ही फिरोजाबाद की गलियां फिर से चूड़ियों और कंगनों की चमक से रोशन हो गई हैं. दुल्हनों के लिए इस बार बाजार में नए डिजाइन और आकर्षक रंगों के ब्राइडल सेट की धूम मची हुई है. महिलाएं दुकानों पर पहुंचकर न केवल डिजाइन देख रही हैं बल्कि अपने लहंगे की मैचिंग के अनुसार कंगन सेट खरीदने में जुटी हैं.

चूड़ी मार्केट में नए डिजाइन का क्रेज
फिरोजाबाद के गली बोहरान स्थित चूड़ी मार्केट में दुल्हनों के लिए तैयार किए जा रहे ब्राइडल सेट इस वक्त सबसे ज्यादा बिकने वाले आइटम बने हुए हैं. यहां की दुकानों में तरह-तरह के रंग और डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. व्यापारी मोहित बंसल बताते हैं कि शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है.

उनके अनुसार, दुल्हनों के लिए रेड, मजेंटा, पिस्टल और वाइन कलर के ब्राइडल कंगन सेट की सबसे ज्यादा डिमांड है. ये रंग दुल्हनों के लहंगे के साथ बेहतरीन मैच करते हैं. इसके अलावा स्ट्रॉबेरी और रानी कलर के लहंगे भी इस बार दुल्हनों की पसंद में हैं, जिनके लिए भी उन्होंने खास डिजाइन वाले सेट तैयार करवाए हैं.

कैसे बनाए जा रहे हैं ये खूबसूरत कंगन सेट?
व्यापारी बताते हैं कि ये ब्राइडल सेट कई तरह की सामग्री से बनाए जाते हैं जिनमें लटकन, कुंदन और डायमंड वर्क शामिल है. हर सेट को खास डिजाइन और रंगों के साथ तैयार किया जाता है ताकि यह न केवल दुल्हन की ड्रेस से मेल खाए बल्कि उसे एक शाही लुक भी दे.

उन्होंने बताया कि अब महिलाएं सिर्फ दुल्हनों के लिए नहीं, बल्कि अपनी ड्रेस की मैचिंग के हिसाब से भी ब्राइडल कंगन सेट खरीद रही हैं. यह ट्रेंड शहर में तेजी से बढ़ रहा है.

कितनी है कीमत
फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारियों के अनुसार, ब्राइडल सेट की शुरुआती कीमत लगभग ₹800 से शुरू होकर ₹1500 तक जाती है. वहीं अगर कोई ग्राहक डिजाइन या रंग के हिसाब से खास सेट बनवाना चाहता है तो उन्हें कस्टम ऑर्डर की सुविधा भी दी जाती है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

फिरोजाबाद में ब्राइडल सेट्स की धूम! हर बजट के लिए बेहतरीन ऑप्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *