Ravi Kishan: समझा देना…वहीं आकर मारूंगा गोली, बिहार से आई रवि किशन के सचिव को धमकी भरी कॉल, जांच में जुटी पुलिस
Ravi Kishan Threat Call: भोजपुरी अभिनेता से नेता बने रवि किशन (Ravi Kishan) को धमकी भरा कॉल आया है. राजनीति में अपनी दमदार पहचान बना चुके रवि किशन शुक्ला गोरखपुर से बीजेपी सांसद है, उन्हें शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली है. रवि किशन को धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का अजय कुमार यादव बता रहा है.
सचिव शिवम द्विवेदी ने बताया कि सांसद ने कभी किसी जाति या समुदाय पर कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही है, तो आरोपी और ज्यादा भड़क गया. उसने कहा, ‘मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूंगा.’ ऐसा बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल, चर्च बनाने की बात कहीं थी.
अजय यादव ने इस दौरान भगवान श्रीराम और राम मंदिर के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कहीं. कॉलर ने कहा कि रिकॉर्ड कर लीजिए, सुबह रवि किशन को सुना दीजिएगा. तुम्हारा बाप बोल रहा हूं, उसको समझा देना. वहीं आकर मारूंगा. वो साला यादव समाज को गाली दे रहा है, कह रहा कि यादव समाज के सब…हैं. कार्यालय से बोल रहे हो न तुम उसके.
रवि किशन के सचिव ने कहा हां मैं कार्यालय से बोल रहा हूं. उनका निजी सचिव…शिवम द्विवेदी मेरा नाम है. इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि हां शिवम तुम्हारी पूरी कुंडली मेरे पास है. मैं आरा से बोल रहा हूं. मेरा नाम अजय कुमार यादव है. कॉलर ने कहा कि रवि किशन को बुला लो, उसे गोली मार दूंगा तुरंत.चाहे मुझे फांसी हो जाए. हां, अभी तुम मुझे जानते नहीं हो…जौहनिया गांव है मेरा.
धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पीआरओ पवन दुबे ने गोरखपुर के एसएसपी से मुलाकात की और लिखित शिकायत दी. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. फोन कॉल के नंबर और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है, जिससे आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके.