Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान…आज अनजान चीजों का खतरा ज्यादा, इस चीज का दान बचाएग जान
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 November 2025 : वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है. शतभिषा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा शनि देव की राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं. आज वृषभ राशि के जातकों का दिन थोड़ा मुश्किल भरा होगा. आज आपको वाहन से चोट लगने का खतरा है.
इसमें रहें सतर्क
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आपको धोखा मिलने की भी संभावना है. बहुत जरूरत न हो तो आज आप पैसों के लेन देन से भी बचें. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपका दिन मिला जुला रहेगा. पूरे दिन काम को लेकर भागदौड़ लगी रहेगी. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप चांदी में पैसा इन्वेस्ट करें. इससे भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है.
इनके साथ बिताएंगे टाइम
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा रहेगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, जो लोग शादीशुदा हैं आज वो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक सरसों के तेल का दान करें तो जीवन में आने वाले अनजान संकटों से मुक्ति मिलेगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें