घर के आगे कहीं भी खड़ी कर देते हैं कार? न करें ऐसा, ये खतरनाक, जानें वास्तु के हिसाब से सही जगह

0
घर के आगे कहीं भी खड़ी कर देते हैं कार? न करें ऐसा, ये खतरनाक, जानें वास्तु के हिसाब से सही जगह


Last Updated:

Vastu tips : मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष स्थान रहा है. कई लोग वास्तु शास्त्र के अनुसार ही घर में पेड़-पौधे लगाते हैं. पूजा स्थल भी वास्तु शास्त्र के अनुसार ही बनाया जाता है. ठीक इसी तरह, वास्तु शास्त्र के अनुसार ही घर में कार की पार्क करनी चाहिए. इसके क्या फायदे हैं, आइये अयोध्या के ज्योतिष से जानते हैं.

वास्तु शास्त्र में दिशा का खास महत्त्व है. अगर घर में वस्तुएं सही दिशा और उचित स्थान पर रखी जाएं तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है. घर में सुख और समृद्धि भी बनी रहती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कार, बाइक, साइकिल, मोटर, वाहन और गैरेज आदि की सही दिशा और स्थान के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अक्सर लोग घर के आसपास अपनी बाइक और कार की पार्किंग बनवा करके वहीं पार्क कर देते हैं, लेकिन यह कई बार अशुभ का संकेत भी माना जाता है. ऐसी स्थिति में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही दिशा और स्थान पर पार्किंग बनवानी चाहिए.

ayodhya

वास्तु के मुताबिक, घर के सामने अथवा मुख्य द्वार के पास गाड़ी पार्क करना आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है. घर का मुख्य द्वार वह स्थान होता है जहां सकारात्मक ऊर्जा हमेशा प्रवेश करती है. घर के उत्तर अथवा पूर्व दिशा में कार या फिर बाइक पार्क करनी चाहिए. यह वस्तु के अनुसार, ये सही दिशा मानी गई है.

ayodhya

अगर आप अपने घर पर गैराज बनाना चाहते हैं तो घर के दक्षिण पश्चिम की तरफ निर्माण करवा सकते हैं, जिसका मुख्य दक्षिण अथवा पश्चिम दिशा की तरफ हो. यह बेहद शुभ माना जाता है.

ayodhya

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पीछे अथवा बगल में गाड़ी पार्क करना भी शुभ माना जाता है. घर के पीछे अथवा बगल में गाड़ी पार्क करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. सुख समृद्धि बनी रहती है.

ayodhya

अब आपके मन में सवाल चल रहा होगा कि किस दिशा में गैराज नहीं होना चाहिए. वास्तु के अनुसार उत्तर अथवा पूर्व दिशा में गाड़ी पार्किंग और गैराज का निर्माण करवाने से भी बचना चाहिए. ये ठीक नहीं होता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कहीं भी खड़ी कर देते हैं कार? ये खतरनाक, जानें वास्तु के हिसाब से सही जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *