अब आगरा से कानपुर और अहमदाबाद जाना होगा आसान, रेलवे ने 2 नई स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन
Last Updated:
Agra News: आगरा रेल मंडल ने कानपुर-अहमदाबाद रुट पर 10 नवंबर से 24 नवंबर तक दो स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, जो ईदगाह रेलवे स्टेशन से होकर जाएंगी.कानपुर – अहमदाबाद रुट पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनों को बढ़ाया गया है.
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में रेल मंडल ने दो नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. कानपुर से अहमदाबाद के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी. आगामी 10 नवंबर से 24 नवंबर तक यह ट्रेन चलाई जाएगी. रेलवे यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसी कारण ट्रेन की संख्या बढ़ाई गई है. यह दोनों स्पेशल ट्रेन आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन से होकर जाएंगी. आगरा रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने मौखिक तौर पर बताया कि कानपुर-अहमदाबाद के बीच दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है. 10 नवंबर से ईदगाह रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेन्ट्रल – असरवा हर सोमवार कानपुर सेंट्रल से संचालित होगी. दूसरी स्पेशल ट्रेन जिसकी गाड़ी संख्या 01906 असरवा-कानपुर सेंट्रल से हर मंगलवार को चलेगी. इन दोनों ट्रेनों का ठहराव आगरा के ईदगाह स्टेशन पर रहेगा.
कानपुर-अहमदाबाद आना जाना हुआ आसान
उन्होंने बताया कि कानपुर – अहमदाबाद रुट पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनों को बढ़ाया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार रेल मंडल द्वारा हर संभव मदद की जा रही है. त्यौहार के बाद इस रूट पर यात्रीयों की संख्या अधिक थी इसी कारण स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है. आगामी 10 नवंबर से ईदगाह स्टेशन से ट्रेन आसानी से यात्रियों को मिलेगी, जिससे अब यात्रा करना आसान होगा…
अत्यधिक भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई ट्रेन की संख्या…
कानपुर – अहमदाबाद रुट पर अधिक भीड़ और अन्य ट्रेनों में वेटिंग के काराण यात्रियों को असुविधा हो रही थी. आगरा रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है. ईदगाह रेलवे स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को आसानी से मिल सकेगी. कानपुर – अहमदाबाद रुट पर आराम से यात्री अपनी यात्रा को कर सकेंगे. जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि यदि जरुरत पड़ी तो और स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएंगी.
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें