यूपी में ‘मिनी उत्तराखंड’, एक से बढ़कर एक वॉटर फॉल्स, जाते ही कहेंगे परफेक्ट डेस्टिनेशन…स्वर्ग जैसा नजारा

0
यूपी में ‘मिनी उत्तराखंड’, एक से बढ़कर एक वॉटर फॉल्स, जाते ही कहेंगे परफेक्ट डेस्टिनेशन…स्वर्ग जैसा नजारा


Last Updated:

Mirzapur Water Falls: उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और झरनों के लिए जाना जाता है. इसे ‘मिनी उत्तराखंड’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां ऐसे कई वॉटरफॉल्स हैं जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. मिर्जापुर के खड़ंजा फॉल, विंढम फॉल, सिद्धनाथ दरी (दूधिया फॉल), लखनिया दरी और बोकरिया फॉल जैसी जगहें प्रकृति प्रेमियों और फैमिली पिकनिक के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं. बारिश के मौसम में जब झरनों की आवाज पहाड़ों से गूंजती है, तो यहां का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. इसे अक्सर ‘मिनी उत्तराखंड’ भी कहा जाता है. यहां कई खूबसूरत वॉटरफॉल्स और दरियां हैं, जो देशभर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. हालांकि, मिर्जापुर में कुछ ऐसे झरने भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. यह जगहें शांति, सुकून और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं. बारिश के मौसम में यहां का नजारा स्वर्ग जैसा हो जाता है- पहाड़ों से टकराता पानी और उसकी आवाज किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देती है.

खड़ंजा फॉल- शहर के सबसे करीब
मिर्जापुर शहर से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खड़ंजा फॉल स्नान और पिकनिक के लिए बेहतरीन जगह है. यहां तक पहुंचना भी आसान है, मिर्जापुर-मड़िहान मार्ग पर बरकछा पहाड़ी से पहले बाएं तरफ की सड़क इस फॉल तक जाती है. यहां का नजारा दिव्य और मनमोहक है, परिवार के साथ घूमने के लिए परफेक्ट स्थान.

विंढम फॉल- इतिहास के साथ खूबसूरती
शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर स्थित विंढम फॉल का नाम मिर्जापुर के पहले डीएम ‘विंढम’ के नाम पर पड़ा है. यहां करीब 20 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है और नीचे गिरते वक्त बेहद साफ दिखाई देता है. पर्यटक यहां बाटी-चोखा का लुत्फ भी उठा सकते हैं.

सिद्धनाथ दरी- दूधिया झरने का कमाल
मिर्जापुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर चुनार-छत्तीसगढ़ मार्ग पर स्थित सिद्धनाथ दरी को ‘दूधिया फॉल’ भी कहा जाता है. यहां पानी 80-100 फीट ऊंचाई से नीचे गिरता है, जिससे यह दूध जैसा सफेद दिखाई देता है. यह फॉल पूरे साल पानी से भरा रहता है और मिर्जापुर के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है.

लखनिया दरी- पानी की आवाज में सुकून
शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित यह वॉटरफॉल अपने शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यहां पहाड़ों से टकराता पानी एक अद्भुत, मंत्रमुग्ध कर देने वाली ध्वनि पैदा करता है. स्नान, फोटोग्राफी और पिकनिक के लिए यह बेहद लोकप्रिय स्थान है.

बोकरिया फॉल- सबसे सुरक्षित झरना
मिर्जापुर शहर के पास समोगरा गांव में स्थित बोकरिया वॉटरफॉल अपने नाम और सुरक्षा दोनों के लिए मशहूर है. यहां पर्यटकों की भीड़ कम होती है, जिससे यह शांतिपूर्ण अनुभव चाहने वालों के लिए परफेक्ट जगह बन जाता है. बच्चों और परिवार के साथ घूमने के लिए यह सबसे सुरक्षित फॉल्स में से एक है.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

UP में ‘मिनी उत्तराखंड’, एक से बढ़कर एक वॉटर फॉल्स, स्वर्ग जैसा नजारा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *