Barabanki: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, 6 की लोगों मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

0
Barabanki: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, 6 की लोगों मौत, 2 गंभीर रूप से घायल


Last Updated:

Barabanki News: बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार सवार छह लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल. हादसा देवा थाना क्षेत्र के कल्याणी नदी पुल के पास हुआ. पुलिस ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है. डीएम और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया.

बाराबंकी: दर्दनाक हादसे की खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई है. सोमवार देर रात देवा-फतेहपुर मार्ग पर बिशुनपुर कस्बे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

ऐसा बताया जा रहा कि तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने की टक्कर हुई. इस हादसे में कार चालक श्रीकांत शुक्ला सहित अन्य यात्री भी इस भीषण हादसे में जान गंवा बैठे. जानकारी के अनुसार, बाराबंकी की ओर से फतेहपुर की तरफ जा रही अर्टिगा कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल रेफर किया गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई. डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजय वर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल लोगों का इलाज जारी है. मौके पर पुलिस और राहत दल ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है. वहीं, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे. ट्रक और अर्टिगा की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कुछ घायलों की हालत नाजुक है, जिन्हें रेफर किया गया है. घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन बुलवाए हैं.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बाराबंकी: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, 6 की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *