Hathras Accident News: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा! रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर में 2 की मौत, 12 घायल
Last Updated:
Truck Roadways Bus Accident News: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्रशासन ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू किया.
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव समामाई के पास आज गुरुवार को आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां रोडवेज बस और दूध से भरे टैंकर की आमने-सामने की टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों का तुरंत रेस्क्यू किया. पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को नज़दीकी अस्पताल तक पहुंचाया. अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें