कितना भी कमा लो, पैसे बचते ही नहीं…गलती आपकी नहीं, घर में घुस चुका है वास्तु दोष, जानें कैसे मिलेगा छुटकारा
Last Updated:
Astro Tips : अगर आप घर में खुशहाली, सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सुख समृद्धि चाहते हैं तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम और उपाय बताए गए हैं. इन्हें फॉलो करते ही किस्मत बदल जाएगी. अगर आपके घर लक्ष्मी नहीं रुकती, हमेशा परेशानियां घेरे रहती हैं तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. अयोध्या के पंडित जी ने लोकल 18 से अचूक तरीके बताएं हैं. आइये जानते हैं.
अगर किसी व्यक्ति के घर में अच्छी कमाई हो रही है, लेकिन किसी कारणवश पैसा रुक नहीं रहा है. खर्चे में बढ़ोतरी हो रही है. फिजूलखर्ची बनी रहती है, तो इससे यह पता चलता है कि आपके घर में वास्तु दोष है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अगर वास्तु दोष है तो मानव जीवन पर इसका कई तरह का प्रभाव देखने को मिलता है. इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए वास्तु के हिसाब से कुछ उपाय जरूर करने चाहिए. इससे आपके घर से वास्तु दोष दूर हो सकता है और पैसा भी टिकना शुरू हो जाएगा.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि व्यक्ति के जीवन में वास्तु दोष कई कारण से आ सकता है. इससे मुक्ति पाने के लिए कुछ खास उपाय जरूर करना चाहिए. जैसे अगर आपके घर में एक के बाद एक समस्या उत्पन्न हो रही है तो इससे मुक्ति पाने के लिए घर के दरवाजे (दाएं और बाएं) पर केले का पेड़ और दूसरे तरफ तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. इस उपाय से जल्दी ही वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है.

तुलसी और केले का पौधा घर के आसपास लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और तरक्की के मार्ग भी प्रशस्त होते हैं. शिवरात्रि, दीपावली और होली आदि शुभ अवसरों पर रात्रि के समय तांबे के सिक्के की पूजा करनी चाहिए. उसके बाद उसे तिजोरी पर रख देना चाहिए. ऐसा करने से धन आगमन में भी वृद्धि होती है और फिजूल खर्चे से मुक्ति मिलती है.

अगर आप अपने घर में नियमित रूप से शिवलिंग की पूजा आराधना करते हैं तो ऐसा करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है. जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है. पूजा पाठ करने के बाद दीपक जलाना चाहिए. दीपक जलाने के बाद शंख की ध्वनि करनी चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और वास्तु दोष दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा.

घर में कभी भी झाड़ू के पास कोई भी वजन वाली वस्तुएं नहीं रखना चाहिए क्योंकि झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. कोई भी टूटी-फूटी वस्तुएं घर के अंदर नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से धन हानि भी हो सकती है और वास्तु दोष का खतरा बना रहता है. ऐसी स्थिति में सूर्योदय के बाद प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए, ऐसा करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलेगी.