AE और JE को कमरे में बंद कर पीटा, भागते वक्त CCTV का DVR भी ले गए आरोपी
Last Updated:
Unnao News: उन्नाव में दबंग ठेकेदारों ने जिला पंचायत कार्यालय में एई और दो जेई को कमरे में बंद कर पीटा और सीसीटीवी का DVR भी ले गए. शोर सुनकर कर्मचारियों ने बचाया. जेई की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस जांच कर रही है.
उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दबंग ठेकेदारों ने एक एई और दो जेई को जिला पंचायत कार्यालय के एक कमरे में बंदकर जमकर पीटा. शोर सुनकर आसपास के कमरों में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर तीनों को छुड़ाया. वहीं आरोप है कि दबंग जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए. घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर सदर कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी दीपक यादव भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच की. वहीं देर रात जेई की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.
6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जेई आनंद नारायण ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पेमेंट से इनकार कर दिया. इसी बात पर कहासुनी होने लगी. आरोप है कि दबंगों ने दरवाजा अंदर से बंदकर आनंद को पीटना शुरू कर दिया. जेई प्रदुम्य त्रिपाठी व एई अभिषेक मल्ल ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया. वहीं कमरे के अंदर से शोर सुनकर कार्यालयों में मौजूद लोग दौड़े. किसी तरह कमरा खुलवाकर तीनों को बचाया गया. वहीं तीनों अभियंता उन्नाव सदर कोतवाली पहुंचे और पूरी घटना बताई. हमले की सूचना पर अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सीओ दीपक यादव भी कोतवाली पहुंच गए. पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें