यूपी में यहां सिर्फ 30 रुपए में हो रहा आंखों का इलाज, हाईटेक मशीनों से हो रहा ऑपरेशन

0
यूपी में यहां सिर्फ 30 रुपए में हो रहा आंखों का इलाज, हाईटेक मशीनों से हो रहा ऑपरेशन


Last Updated:

Jaunpur News: जौनपुर के सीतापुर नेत्र अस्पताल में हाईटेक मशीन लग गई है. जिससे अब यहां सिर्फ 30 रूपए में आंखों का इलाज होगा. इन मशीनों के मदद से आंखों की जटिल सर्जरी भी की जाएगी.

जौनपुर:  अब बड़े अस्पतालों की तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सीतापुर आंख के अस्पताल में भी मात्र 30 रुपए  में आंखों का इलाज हो सकेगा. समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गरीबों और जरूरतमंदों के हित में करीब 15 लाख रुपए की लागत से आधुनिक मशीनें अस्पताल को भेंट की हैं. इस योगदान से जिले में नेत्र उपचार की दिशा में एक नई क्रांति आने की उम्मीद जताई जा रही है. सीतापुर आंख अस्पताल अब नवीन तकनीक से सुसज्जित हो चुका है. अस्पताल में अप्थाल्मिक चेयर यूनिट, ऑपरेटिंग टेबल, ई-टेस्टिंग चार्ट, ऑटोरेफ्रैक्टोमीटर विद केरेटोमीटर, ए-स्कैन मशीन और बाईपोलर कॉटरी मशीनें लगाई गई हैं. इन मशीनों के आने से अब आंखों से जुड़ी जटिल जांच और ऑपरेशन यहीं पर किए जा सकेंगे, जिसके लिए पहले मरीजों को लखनऊ या वाराणसी जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पहले साधारण जांच और इलाज के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब अत्याधुनिक मशीनों से न केवल इलाज आसान होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी. अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि इन मशीनों की मदद से आंखों की गहराई तक जांच संभव हो पाएगी, जिससे रोग का सही निदान और सटीक उपचार किया जा सकेगा. समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि जिले के गरीब और ग्रामीण इलाकों के लोग भी वही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करें, जो बड़े शहरों में मिलती है. उन्होंने बताया कि सीतापुर आंख अस्पताल में रोज सैकड़ों मरीज आते हैं, जिनमें अधिकांश गरीब तबके से हैं. इसलिए उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत यह कदम उठाया ताकि कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण इलाज सभी तक पहुंच सके.

उन्होंने आगे कहा कि समाज में हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए. यदि हम अपने आस-पास के लोगों की तकलीफ कम करने में सहयोग करें तो समाज में सकारात्मक बदलाव स्वतः आएगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने ज्ञान प्रकाश सिंह के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि उनकी इस पहल से जिले के नेत्र रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी. अब ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आंखों की जांच या ऑपरेशन के लिए शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्थानीय लोगों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पहल गरीबों के लिए वरदान साबित होगी। केवल ₹30 में अत्याधुनिक मशीनों से जांच और इलाज संभव होना आमजन के लिए बड़ी राहत है. इस नई पहल से सीतापुर आंख अस्पताल जिले के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में शुमार हो गया है, जहां अब हर वर्ग के मरीजों को आधुनिक और सस्ती नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, वो भी “जनसेवा, निस्वार्थ सेवा और आधुनिक तकनीक” के साथ.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी में यहां सिर्फ 30 रुपए में हो रहा आंखों का इलाज, सस्ते में ऑपरेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *