मथुरा के मतदाता ने राहुल गांधी के ‘फर्जी वोट’ दावे को बताया झूठ, प्रह्लाद बोले- ‘मैं हरियाणा का वोटर नहीं, मेरा वोट सिर्फ यूपी में’

0
मथुरा के मतदाता ने राहुल गांधी के ‘फर्जी वोट’ दावे को बताया झूठ, प्रह्लाद बोले- ‘मैं हरियाणा का वोटर नहीं, मेरा वोट सिर्फ यूपी में’


Last Updated:

Mathura News: राहुल गांधी द्वारा लगाए गए फर्जी वोटिंग के आरोप पर मथुरा के मतदाता प्रह्लाद ने किया खंडन. उन्होंने साफ कहा, ‘मैं हरियाणा का नहीं, मथुरा का वोटर हूं.’ हालांकि, राहुल गांधी ने अपने इस आरोप के समर्थन में दो राज्यों में वोटर होने के साक्ष्य भी पेश किए थे. कांग्रेस नेता के ने 25 लाख फर्जी वोट वाले दावे पर अब उठ रहे हैं सवाल.

मथुरा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में एक सभा के दौरान मंच से विपक्षी सरकार पर फर्जी वोट डालने और वोट चोरी करने के गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा में एक व्यक्ति, जो कि उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है, वह भी वहां का वोटर है. राहुल गांधी ने अपने इस आरोप के समर्थन में दो राज्यों में वोटर होने के साक्ष्य भी पेश किए थे.

हालांकि, मथुरा के कोसी क्षेत्र के रहने वाले प्रह्लाद ने राहुल गांधी के इस दावे का सीधा खंडन किया है. प्रह्लाद ने कहा, ‘मैं हरियाणा का वोटर नहीं हूं, मैं केवल उत्तर प्रदेश के मथुरा का मतदाता हूं.’

राहुल गांधी ने लगाए थे 25 लाख फर्जी वोट के आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि राज्य में लगभग 25 लाख फर्जी वोट डाले गए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास इस धांधली के साक्ष्य और मतदाता सूची में विसंगतियों के प्रमाण मौजूद हैं.

अपने बयान में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ता दो राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा में वोट डाल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने एक व्यक्ति, दलचंद के बेटे यशवीर (जो कथित तौर पर बीजेपी से जुड़ा है), का उदाहरण दिया. जिनके पास दो राज्यों के वोटर आईडी कार्ड हैं. इसी दौरान उन्होंने मथुरा के प्रह्लाद जी को भी दो राज्यों का मतदाता बताया था.

‘कभी हरियाणा में वोट नहीं डाला’
जब मथुरा में प्रह्लाद से राहुल गांधी के दावे पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे आज तक यह जानकारी नहीं थी कि मैं हरियाणा में मतदाता भी हूं. मैंने कभी वहां वोट नहीं डाला. मैं सिर्फ मथुरा का वोटर हूं. उनका यह बयान कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए आरोप का सीधा खंडन करता है. इस खुलासे के बाद राहुल गांधी के फर्जी वोट वाले दावों पर नई बहस छिड़ गई है.

वोट चोरी का आरोप या राजनीतिक दांव?
प्रह्लाद के बयान के बाद इस पूरे मामले ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है. चुनाव आयोग और भाजपा पहले ही कांग्रेस नेता के आरोपों को निराधार बता चुकी है. अब यह मामला सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर व्यक्तिगत सत्यापन का रूप ले चुका है. इस विवाद ने हरियाणा चुनाव में कथित फर्जीवाड़े पर चल रही राजनीतिक जंग को और तेज कर दिया है.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

राहुल गांधी के फर्जी वोट दावे को प्रह्लाद ने बताया झूठ, जानें क्या कहा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *