Aaj Ka Vrishabh Rashifal : दुश्मनों से सावधान! वृषभ राशि आज न करें ये गलती, लव लाइफ की अनबन पर लगेगी ब्रेक
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 8 November 2025 : आज मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है. मृगशीर्षा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. आज वृषभ राशि के जातकों को दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है. बेवजह के विवाद में बिल्कुल भी न पड़ें. वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें.
इससे आपको अच्छा फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आपकी कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करने की जरूरत है. मेहनत के चलते ही अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज शेयर बाजार में निवेश करें. इससे आपको अच्छा फायदा होगा. वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में जो अनबन चल रही है, आज उनपर ब्रेक लग सकता है.
इन्हें न लौटाएं खाली हाथ
आज आपके पार्टनर से आपके पुराने झगड़े समाप्त होंगे. आज आप अपने पार्टनर को गुलाब का फूल जरूर भेंट करें. इससे आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें. यदि आपके घर कोई मदद के लिए आए तो उसे खाली हाथ बिल्कुल भी न लौटाएं. गरीब और जरूरतमंदों की यह मदद आपको संकटों को दूर रखेगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें