Jhansi News : सुर्खियों में झांसी का ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पूरे जिले में टॉप कर मचाया तहलका, जानें ऐसा क्या किया?
Last Updated:
Jhansi news in hindi : ग्रामीण इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनते जा रहे हैं, लेकिन कई जगह इनकी स्थिति खराब भी है. झांसी के नंदखास का आयुष्मान आरोग्य मंदिर सबसे अलग है. इसने कायाकल्प मूल्यांकन में पहला स्थान हासिल किया. डॉक्टरों से लेकर गांव वालों तक, सभी इस उपलब्धि पर गदगद दिखे.
झांसी (Sanskriti Sonker). यूपी के झांसी जिले का एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में हुए कायाकल्प मूल्यांकन में विकासखंड चिरगांव के ग्राम नंदखास स्थित इस केंद्र ने पूरे झांसी जिले में पहला स्थान हासिल किया है. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, जनसहभागिता और प्रभावी प्रबंधन ने इसे जिले का सबसे उत्कृष्ट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बना दिया है. इस उपलब्धि का श्रेय केंद्र की प्रभारी सीएचओ डॉ. अंजली सिंह को जाता है, जिनके नेतृत्व में टीम ने निरंतर मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की. अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया. लोकल 18 से बातचीत में डॉ. अंजली सिंह ने कहा, “यह उपलब्धि पूरी टीम और स्थानीय समुदाय के सहयोग का परिणाम है. हमने मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, संवेदनशील और आधुनिक बनाने का प्रयास किया. आज उसका परिणाम सबके सामने है.”
हाईटेक साधनों से लैस
इस आरोग्य मंदिर में स्वच्छता, डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया गया है. नियमित निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों ने इसे एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित किया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि नंदखास आरोग्य मंदिर की सफलता से दूसरे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को प्रेरणा लेनी चाहिए. यदि सभी केंद्र इसी समर्पण से काम करें, तो जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं निश्चित रूप से और बेहतर होंगी.
नई उम्मीद को दिशा
ग्रामवासियों ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि अब गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से कहीं अधिक सुलभ और भरोसेमंद हो गई हैं. आयुष्मान आरोग्य मंदिर नंदखास ने न सिर्फ कायाकल्प मूल्यांकन में झांसी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में एक नई उम्मीद और दिशा भी दी है.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें