मुरादाबाद के वो 5 नॉनवेज जो स्वाद में हैं बेमिसाल, जानिए कौन-से हैं!

0
मुरादाबाद के वो 5 नॉनवेज जो स्वाद में हैं बेमिसाल, जानिए कौन-से हैं!

Last Updated:

नॉनवेज के शौकीनों की हमेशा यही तलाश रहती है कि शहर में सबसे फेमस और स्वादिष्ट नॉनवेज कहां मिलेगा. मुरादाबाद में ऐसे पांच खास नॉनवेज व्यंजन हैं, जिनका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. इनमें पहले नंबर पर मुरादाबादी बिरयानी आती है, वहीं इसके अलावा कई अन्य व्यंजन भी हैं जो स्वाद और लज़ीज़पन में कम नहीं हैं.

मुरादाबादी बिरयानी का नाम सुनते ही नॉनवेज के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है. अगर उन्हें बिरयानी खानी हो, तो मुरादाबाद में पहली पसंद आलम बिरयानी होती है. मुरादाबाद में आलम बिरयानी की शुरुआत लगभग 100 साल पहले हाजी अब्दुल गफ्फार ने की थी. यहां की बिरयानी दूर-दूर तक मशहूर है और इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

मटन कबाब मुरादाबाद के अन्य लोकप्रिय मांसाहारी व्यंजनों में से एक है. इसे कई तरीकों से बनाया जाता है, जिनमें सबसे खास तरीका है इसे मसालेदार और रसदार बनाना. नॉनवेज के शौकीनों के लिए यह व्यंजन पहली पसंद है. लोग इसे खुद खाने के साथ-साथ रिश्तेदारों को भी खिलाना पसंद करते हैं.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

मुरादाबाद का तंदूरी चिकन स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. यहां के तंदूरी चिकन की लोकप्रियता इतनी है कि कई लोग इसका स्वाद चखने को तरसते हैं. अन्य नॉनवेज व्यंजनों की तरह, यह भी बेहद स्वादिष्ट और रसदार होता है, जिसका लोग जमकर लुत्फ उठाते हैं. इसके साथ ही तंदूरी चिकन नॉनवेज प्रेमियों की पहली पसंद में शामिल है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

चिकन टिक्का एक और बेहतरीन मांसाहारी विकल्प है, जो अपने मसालेदार और लाजवाब स्वाद के लिए जाना जाता है. इसे तंदूर में पकाया जाता है और इसकी रंगत और खुशबू लोगों को आकर्षित करती है. चिकन टिक्का का नाम सुनते ही नॉनवेज के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

मुरादाबादी कबाब बहुत स्वादिष्ट होते हैं क्योंकि इन्हें मसालों और जड़ी-बूटियों के अनोखे मिश्रण के साथ मैरीनेट किया जाता है, जिससे एक गहरा और समृद्ध स्वाद आता है. कबाब को सीखों पर धीमी आंच पर ग्रिल किया जाता है, जिससे उनका स्वाद और बढ़ जाता है और वे रसीले बन जाते हैं. नॉनवेज के शौकीनों के लिए मुरादाबादी कबाब एक बहुत पसंदीदा व्यंजन है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मुरादाबाद के वो 5 नॉनवेज जो स्वाद में हैं बेमिसाल, जानिए कौन-से हैं!

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *