कानपुर की हवा में फिर फैला जहर, कई इलाकों में AQI 250 से 270 तक पहुंचा

0
कानपुर की हवा में फिर फैला जहर, कई इलाकों में AQI 250 से 270 तक पहुंचा


Last Updated:

Kanpur AQI updates: डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस समय शहर की हवा सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. सुबह और शाम के समय बाहर निकलने से बचें. यदि निकलना जरूरी हो तो मास्क पहनें.

प्रदूषण

कानपुर: कानपुर शहर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. आज कानपुर के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 से 270 के बीच दर्ज किया गया. यह स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में आता है, जो आम लोगों के लिए भी नुकसानदायक है.प्रदूषण के कारण आसमान में धुंध और धुएं की परत छाई रही.कई जगहों पर लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत की.

इन इलाकों में सबसे खराब हवा

शहर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब पाया गया. कल्याणपुर में आज AQI 215 के आसपास दर्ज किया गया. हवा में धूल और धुआं इतना था कि लोग मास्क लगाकर ही बाहर निकले. किदवई नगर में स्थिति और खराब रही. यहां AQI करीब 246 रहा. डॉक्टरों के मुताबिक, इस स्तर की हवा में बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है.वहीं आईआईटी कानपुर क्षेत्र में हवा सबसे ज्यादा खराब रही, जहां AQI 250 के करीब पहुंच गया. इसका मतलब है कि यहां की हवा सांस लेने के लिए असुरक्षित हो गई है.

जरूरी सावधानी

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस समय शहर की हवा सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. सुबह और शाम के समय बाहर निकलने से बचें. यदि निकलना जरूरी हो तो मास्क पहनें. बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को खास सावधानी रखनी चाहिए.घरों में हरा पौधा लगाएं, जिससे हवा थोड़ी शुद्ध हो सके. कूड़ा या पत्तियां जलाने से बचें, क्योंकि इससे प्रदूषण और बढ़ता है.

प्रशासन की कोशिशें

नगर निगम ने शहर में पानी का छिड़काव, सफाई और धूल उड़ने वाले इलाकों की निगरानी शुरू कर दी है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी लोगों से अपील की है कि वे वाहनों की समय-समय पर जांच कराएं और धुआं छोड़ने वाले वाहनों का प्रयोग कम करें.कानपुर की हवा इस समय बहुत खराब स्थिति में है. AQI 250 से 270 के बीच होने का मतलब है कि हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कानपुर की हवा में फिर फैला जहर, कई इलाकों में AQI 250 से 270 तक पहुंचा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *