Ayodhya News : तालिबानी सजा या इलाज? अस्पताल के बरामदे में बंधे मरीज को देख दहल उठेगा दिल, जानें पूरा मामला

0
Ayodhya News : तालिबानी सजा या इलाज? अस्पताल के बरामदे में बंधे मरीज को देख दहल उठेगा दिल, जानें पूरा मामला


Last Updated:

Ayodhya Latest News : अयोध्या के जिला अस्पताल से आई एक वीडियो ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. अस्पताल में एक लाचार मरीज को बेड से बांधकर इलाज किया जा रहा है. सामने रखा खाना भी वह खा नहीं पा रहा, और उसकी आंखों से बहते आंसू मानवता पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल है.

प्रतीकात्‍मक चित्र

अयोध्या: जिला अस्पताल से आई एक तस्वीर ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. अस्पताल में एक लाचार मरीज को बेड से बांधकर इलाज किया जा रहा है. मरीज के सामने रखा खाना वह खा भी नहीं पा रहा. आंखों से बहते आंसुओं के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है.

मरीज को दी गई तालिबानी सजा

रामनगरी अयोध्या का जिला अस्पताल इन दिनों अमानवीय व्यवहार को लेकर चर्चा में है. वायरल वीडियो में एक मरीज को बेड से रस्सियों से बांधकर इलाज करते देखा जा सकता है. मरीज के सामने खाना रखा है, मगर वह अपनी स्थिति के कारण खा नहीं पा रहा. उसे वार्ड के बजाय निष्प्रयोग बरामदे में लिटा दिया गया है, जहां सामान्य तौर पर डॉक्टर तक नहीं जाते.

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ वीडियो

इस दर्दनाक दृश्य का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई. मरीज की आंखों से बहते आंसुओं को देखकर लोगों ने जिला अस्पताल प्रशासन की कड़ी आलोचना शुरू कर दी. कई यूज़र्स ने इसे ‘तालिबानी सजा’ बताया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की.

जिम्मेदार बने मौन, जांच की मांग तेज

वायरल वीडियो पर जब मीडिया ने जिला अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किया, तो सभी ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, संबंधित मरीज को मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है. लेकिन सवाल यह है कि क्या मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार उचित है?

मानवता पर उठे गंभीर सवाल

अस्पतालों को जहां उपचार और संवेदना का केंद्र माना जाता है, वहीं यह वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्था की क्रूर सच्चाई सामने लाता है. वार्डों में जगह खाली होने के बावजूद मरीज को निष्प्रयोग बरामदे में क्यों रखा गया? क्या यही है सरकारी अस्पतालों में मरीजों की ‘देखभाल’? फिलहाल प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू करने की बात कही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

तालिबानी सजा या इलाज? अस्पताल के बरामदे में बंधे मरीज को देख दहल उठेगा दिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *