फूलों की खुशबू ने बदल दी युवा किसान की किस्मत, 10 बीघा में लगाया गेंदा, अब कमा रहा लाखों

0
फूलों की खुशबू ने बदल दी युवा किसान की किस्मत, 10 बीघा में लगाया गेंदा, अब कमा रहा लाखों


Last Updated:

Marigold Cultivation: अखिलेश के जीवन को गेंदा के फूलों की खेती ने न केवल आसपास के लोगों को भी रोजगार का अवसर दिया, बल्कि फूलों की खुशबू ने उनके खेतों को गमका दिया. अब कई ग्रामीण भी अखिलेश से प्रेरित होकर फूलों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं. फूलों की खेती से न केवल आर्थिक लाभ हुआ, बल्कि गांव का वातावरण भी सुगंधित और हरा-भरा बन गया है.

Marigold Cultivation: अधिकतर देखा और सुना जाता है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद जब युवाओं को मनचाही नौकरी नहीं मिलती है, तो वे हताश होकर हार मान घर बैठ जाते हैं. हालांकि, यह इसका समाधान नहीं है, बल्कि इसका जमकर सामना करना चाहिए, क्योंकि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती… जी हां बलिया का एक युवा किसान ने भी ऐसी ही हालात से गुजरा. लेकिन हार मानने के बजाय अपनी सोच बदलकर सफलता की नई कहानी लिख दी. यह कहानी एक ऐसे किसान की है, जिसने बेरोजगारी को अवसर में बदलकर फूलों की खुशबू से अपनी किस्मत ही बदल डाली और अन्यों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया.

जिले के रसड़ा के कमसीपुर निवासी किसान अखिलेश सैनी ने कहा कि, वह मथुरा डिग्री कॉलेज रसड़ा से ही बी.ए. करने के बाद जब नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने खेती के तरफ रुख किया. इस किसान ने धान और गेहूं की खेती से शुरुआत की, लेकिन लगातार घाटा का सामना करना पड़ा. कई असफलताओं के बाद उन्होंने पारंपरिक खेती को छोड़कर गेंदा के फूलों की खेती करने का फैसला लिया, शायद फूलों की खुशबू में ही अखिलेश की खुशियां छिपी हुई थी.

करीब 10 बीघा जमीन में गेंदा की खेती
बताया कि वह माली समुदाय से हैं और उनके पूर्वज भी कभी फूलों की खेती किया करते थे. उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने करीब 10 बीघा जमीन में गेंदा की खेती की. कहा कि रोपाई के लगभग 60 दिन बाद पौधों पर फूल आने लगे और हर चौथे दिन तुड़ाई के लिए फूल तैयार हो जाते है. एक बीघा से करीब 40 से 50 हजार रुपये की शुद्ध आमदनी हो जाती है. इस तरह 10 बीघा में सालाना करीब 5 लाख रुपये की कमाई हो सकती है. अखिलेश गेंदा फूल की खेती 6 साल से कर रहे हैं.

खुशबू ने उनके खेतों को गमका दिया
अखिलेश के जीवन को गेंदा के फूलों की खेती ने न केवल आसपास के लोगों को भी रोजगार का अवसर दिया, बल्कि फूलों की खुशबू ने उनके खेतों को गमका दिया. अब कई ग्रामीण भी अखिलेश से प्रेरित होकर फूलों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं. फूलों की खेती से न केवल आर्थिक लाभ हुआ, बल्कि गांव का वातावरण भी सुगंधित और हरा-भरा बन गया है.

homeagriculture

फूलों की खुशबू ने बदल दी युवा किसान की किस्मत, 10 बीघा में लगाया गेंदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *