खजाने की तलाश में पत्थर बंदी महादेव मंदिर की दीवार काटी, ग्रामीणों में आक्रोश
Last Updated:
Prayagraj News: प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र में पत्थर बंदी महादेव मंदिर की दीवार काटकर खजाने की तलाश में खुदाई की गई. ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने जांच शुरू की और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है.
प्रयागराज. यमुनानगर जोन के बारा थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत छीड़ी की पहाड़ी पर बने पत्थर बंदी महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शनिवार रात दीवार काटकर खुदाई कर दी. रविवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में गड़े कथित खजाने की तलाश में यह वारदात की गई है.
मंदिर परिसर को उपद्रवियों ने पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. शिव परिवार, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं वाले इस प्राचीन मंदिर में हर साल पौष माह की त्रयोदशी, अधिमास और सावन में बड़ा मेला लगता है. ग्रामीणों का मानना है कि सदियों पुराने इस मंदिर में खजाना छिपा होने की अफवाह के चलते दीवार काटी गई.
खजाने के चक्कर में काटी दीवार
संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है. ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस गश्त तेज कर दी गई है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें