लाठी-डंडा छोड़ो, अब ये तरीका अपनाओ! बहराइच के किसान ने ढूंढा कम खर्च में आवारा पशुओं को भगाने का जबरदस्त उपाय
Last Updated:
How to Protect Crops From Stray Animals: किसानों के लिए फसलों की सुरक्षा हमेशा बड़ी चुनौती रही है, खासकर अन्ना (आवारा) जानवरों से. लेकिन बहराइच के एक किसान ने इससे बचने के लिए कमाल का जुगाड़ बनाया है. जो बिना खर्च बढ़ाए खेतों को पशुओं से सुरक्षित रखता है. इस खबर में जानिए कैसे आप भी इस तरह का धांसू जुगाड़ लगा सकते हैं.
बहराइच: अक्सर किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए अन्ना जानवरों (आवारा पशुओं) से परेशानी होती है. ये जानवर खेत में आकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं और किसानों को कई बार तार, घेराबंदी और अन्य खर्चीले उपाय करने पड़ते हैं. लेकिन अब बहराइच के किसान अंबरीश मौर्य ने एक साधारण लेकिन बेहद कारगर तरीका खोजा है. उन्होंने बेकार पड़े ड्रिप इरीगेशन के पाइप का इस्तेमाल कर खेतों की घेराबंदी कर दी और अन्ना जानवरों को खेत के पास आने से रोक दिया.
ड्रिप पाइप से घेराबंदी का तरीका
ड्रिप पाइप से खेत की घेराबंदी करने के लिए सबसे पहले खेत के चारों ओर लकड़ी या लोहे के डंडे गाड़े जाते हैं. डंडों की दूरी लगभग 5-6 फीट रखी जाती है. इसके बाद पाइप को डंडों के चारों ओर घुमा-घुमा कर बांध दिया जाता है, ताकि एक पूरी घेराबंदी बन जाए. काले रंग के पाइप दूर से ही दिखाई देते हैं और जानवर इससे डरकर खेत के पास नहीं आते. इस तरीके से किसान बिना ज्यादा खर्च किए फसल की सुरक्षा कर सकते हैं और बेकार पड़े पाइप का भी उपयोग कर सकते हैं.
बेकार पड़ी चीजों का सही इस्तेमाल
अंबरीश मौर्य अब अन्य किसानों को भी यह तरीका अपनाने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि इस तरह किसान का पैसा बचता है और बेकार पड़े ड्रिप पाइप खेतों की सुरक्षा में काम आते हैं. यह एक साधारण और प्रभावी तरीका है, जो फसल की रक्षा करने के साथ-साथ किसानों के खर्च को भी कम करता है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें