दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में हाई अलर्ट, लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, यूपी योगी ने दिए ये निर्देश

0
दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में हाई अलर्ट, लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, यूपी योगी ने दिए ये निर्देश


हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 2900KG विस्फोटक मिलने के बाद राजधानी दिल्ली में जोरदार धमाका हुआ है. यह विस्फोट लाल किले के पास हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह धमका लाल किले के पास एक कार में हुआ है. ऐसा बताया जा रहा है कि इस विस्फोट के बाद कई गाड़िया जलकर खाक हो गई है. इस बीच, राजधानी दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

हाई अलर्ट घोषित होने के बाद दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा बॉर्डर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हो गई है और सख्ती बढ़ा दी गई है. लाल किले के पास हुए धमाके के बाद वाहनों की सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है. इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क रहने और फील्ड में निकलने के निर्देश दिए है. साथ ही, महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाने का भी आदेश दिया है.

सीएम योगी ने प्रमुख-स्थानों, धार्मिक स्थानों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी के साथ-साथ ड्रोन, पर्यवेक्षण जैसी तकनीकी गतिविधियों पर नियंत्रण व निगरानी करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है. साथ ही, सोशल मीडिया व अफवाहों की सक्रिय मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश सीएम ने दिए है.

लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशन पर सघन चेकिंग के आदेश दिए है. मॉल्स, बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ धर्म स्थलों, सामरिक महत्व के स्थानों के आसपास भी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में हुआ है. विस्फोट के बाद तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई. वहीं, इस विस्फोट की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

इस बीच, यूपी के वाराणसी, अयोध्या, गाजियाबाद और नोएडा में पुलिस हाई अलर्ट पर है. दिल्ली में ब्लास्ट के बाद वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चल रहा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सभी थानों के फोर्स को फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है. वहीं, अयोध्या में रामनगरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. रामनगरी के सभी प्रवेश द्वारों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

बैरियरों पर तैनात सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही, सीसीटीवी कैमरे से रामनगरी के प्रवेश द्वारों निगरानी की जा रही है. लाल किले पर विस्फोट के बाद राम मंदिर की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *