सावधान! यूपी में अब शीतलहर बरपाएगी कहर, झांसी, अमेठी समेत इन 30 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

0
सावधान! यूपी में अब शीतलहर बरपाएगी कहर, झांसी, अमेठी समेत इन 30 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अब ठंड अपना कहर दिखाएगी. मौसम विभाग यानी आईएमडी ने इसको लेकर चेतवानी जारी की है. प्रदेश के दोनों ही संभाग के कई जिलों में मंगलवार (11 नवम्बर) को कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को अब स्वेटर शॉल की जरूरत पड़ने वाली है. बताते चलें कि यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है.
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार,11 नवम्बर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में शीतलहर का कहर दिखेगा. प्रदेश के 30 जिलों में इसको लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, मैनपुरी, जालौन, कानपुर, औरया, इटावा, कन्नौज, फरुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, अमेठी, कौशाम्बी,  प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में इसका असर दिखेगा.

धीरे-धीरे बढ़ेगा ठंड
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी. इसके साथ ही शीतलहर और कोहरा भी नजर आएगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है.

लखनऊ नोएडा में ऐसा होगा मौसम
मंगलवार को यूपी के राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा. दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी.लेकिन रात और सुबह से समय लोगो को ठंड का अहसास भी होगा.आज यहां अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.जो सोमवार की अपेक्षा 1 डिग्री कम होगा.वही बात नोएडा की करें तो आज यहां सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दें सकता है.हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा.आज यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जब अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वहीं गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहेगा.

इटावा में सबसे कम तापमान
मौसम विभाग की ओर से मिले आकंड़े के मुताबिक,सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान इटावा में दर्ज हुआ.यहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा.वहीं फुर्सतगंज में 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा भी छाया रहा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *